Skip to main content

DlightNews

पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा पति*

रिपोर्ट-दीपक सिंह फतेहपुर  असोथर थाने के मटिहा गांव का रहने वाला प्रेमचंद पुत्र रामआसरे 6 दिसंबर 2020 से गायब पत्नी की तलाश में दर-दर भटक रहा है। मुकदमा पंजीकृत होने के बाद भी आज तक उसे न्याय नहीं मिला। फतेहपुर के कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया जन संपर्क केंद्र में आकर उसने अपनी आपबीती बताई और अपने आंसुओं को नहीं रोक पाया। प्रेमचंद ने बताया कि वह किसी तरीके से अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था और उसको शक है कि गांव का ही एक युवक उसकी पत्नी को बरगला कर लेकर चला गया‌। पुलिस के पास बार-बार वह व्यक्ति जाता है लेकिन उसे नाकामयाबी ही मिलती है। प्रेमचंद के छोटे-छोटे बच्चे मां के वियोग में बिलख रहे हैं। वही गांव के लोगों का ताने का भी प्रेमचंद शिकार हो रहा है। बड़ी बात यह है कि उसकी पत्नी गर्भवती है और डिलीवरी का समय भी नजदीक है। इन हालातों में उसे शक है कि अगर जल्द से जल्द उसकी पत्नी की बरामदगी पुलिस नहीं करती है तो कहीं उसे अपनी पत्नी से हाथ न धोना पड़े। लिहाजा प्रेमचंद पुलिस के आगे हाथ फैला कर गुहार लगा रहा है। पुलिस अपने सूत्रों को आगे बढ़ाते हुए जल्द से जल्द उसकी पत्नी को बरामद कर ले और जिस शख्स ने उसकी पत्नी को ले जाने का काम किया है उसे सख्त से सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरीके की घटना की पुनरावृति ना हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।