Skip to main content

DlightNews

हाथरस 29 जनवरी ।ब्रेकिंग न्यूज डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़  थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में जनपद मथुरा से अपने पति को छोड़कर भाग कर आई एक विवाहिता को देखकर परिजनों के साथ-साथ गांव में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। भाग कर आई महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी थी उसके परिजनों का आने का इंतजार हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ के कस्बा छतारी निवासी एक युवती की शादी मथुरा हुई थी जिसके शादी से पूर्व में हाथरस के एक गांव के निवासी युवक से प्रेम संबंध थे बीती रात अपने पति से छुपकर प्रेम दिवानी मथुरा से हाथरस आ गई। रात्रि को उसे देखकर प्रेमी के परिजनों में कानाफूसी शुरू हुई तो गांव के लोग भी एकत्रित हो गए गांव अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया किसी भी अनहोनी की संभावना को मद्देनजर लोगो ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। थाने में प्रेमिका व प्रेमी के परिजनों के साथ साथ ग्रामीण थाने पर जमे हुए थे।प्रेमिका महिला के परिजनों तथा उसके पति के आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस को इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है भाग कर आई प्रेमिका बालिग है | वह अपने पति के साथ रहेगी या प्रेमी के साथ में यह उसका मन है। दोनों के परिजनों पर ही डिपेंड करता है कि वह क्या निर्णय लेंगे।
 ब्यूरो चीफ हाथरस धर्मेन्द्र कुमार

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।