Skip to main content

DlightNews

*बिस्फी प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ के चार्ज में लिया पदभार*

मधुबनी बिस्फी संवाददाता।
मो सज्जाद की रिपोर्ट 

विस्फी श्री बालेनदु नारायण पांडेय ने बिस्फी प्रखंड के बीडीओ एवं सीओ का कार्यभार गुरुवार को संभाल लिया। उन्होंने बीडीओ अहमर अब्दाली एवं सीओ प्रभात कुमार से कार्यभार ग्रहण किया है। यह आगामी अप्रैल माह तक प्रभार में रहेंगे तत्कालीन बीडीओ एवं सीओ को जिला में प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रभार लेने के बाद बीडीओ सह सीओ पांडेय ने बताया कि पहली प्राथमिकता होगी कि आम लोगों की समस्या दूर की जाए। वहीं आगामी पैक्स चुनाव एवं पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराया जाए कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए सभी कार्य किए जाएंगे। वही सात निश्चय योजना से हर घर नल जल योजना को पूरी किया जाए साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन 15 वी वित्त आयोग सहित लोगों को सभी कल्याणकारी योजना ससमय पर मिल सके इसकी योजनाएं बनाई जाएगी आरटीपीएस को सुदृढ़ एवं समय पर संचालित करने को लेकर कार्य किया जाएगा राजस्व वसूली एवं दाखिल खारिज के साथ-साथ सभी प्रकार के प्रमाण पत्र समय पर लोगों को मिले इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है गरीब लोगों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ के साथ दिव्यांग लोगों को सभी प्रकार का लाभ मिल सके इस पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर बीडीओ अहमर अबदाली सीओ प्रभात कुमार सहित कई पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।