Skip to main content

DlightNews

ब्रेकिंग न्यूज़ फतेहपुर

"कौमार आचरेत्प्राज्ञो धर्मान्भागवतानिह"- भागवताचार्य पंडित सर्वेश कुमार द्विवेदी झलोखर

 फतेहपुर/ अमौली| विकासखंड अंतर्गत गांव देवरी के पावन पुनीत आश्रम सिद्धेश्वरी माता में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस में कल झलोखर से पधारे कथा व्यास पंडित सर्वेश कुमार द्विवेदी परशुराम अभिनेता ने चार चांद लगा दिए| कथा व्यास ने सर्वप्रथम आश्रम परिसर में पधारे श्रद्धालु भक्तजनों को महाराज ध्रुव एवं राजा उत्तानपाद की पावन मार्मिक कथा को श्रवण कराया| उन्होंने भक्तों को 5 वर्ष के बालक ध्रुव की तपस्या के फल का वर्णन  सुनाया जिसमें माता सुरुचि एवं सुनीति  के आचरण और चरित्र को सुनकर भक्तों की आंखें नम हो गई| इसके पश्चात सतयुग की मार्मिक कथा सुनाते हुए हिरण्याक्ष और हिरण्यकश्यप के चरित्र का भी वर्णन   विस्तृत रूप में कथा व्यास के मुखारविंदु से किया गया| उन्होंने उपर्युक्त श्रीमद् भागवत कथा का श्लोक वर्णन करते हुए कहा की भक्ति करने की कोई आयु नहीं  होतीहै| भक्तों को नन्हे से बालक हिरणकश्यप के पुत्र प्रहलाद से भक्ति करने का मार्ग प्रशस्त कराया| हिरण्यकश्यप एक आतताई राजा था जिसने अपने पुत्र प्रहलाद को भी भगवान विष्णु की भक्ति करने से रोकने के लिए अथक प्रयास किए| इसके लिए आतताई राजा ने नन्हे से बालक प्रहलाद को ऊंचे पहाड़ से खोलते हुए तेल पर एवं जल्लादों के द्वारा भी मरवाने का प्रयास किया| परंतु निष्फल होने के बाद भी अपनी बहन टुंडा( होलिका) जिसे वरदान प्राप्त था उसके द्वारा आग में प्रहलाद को जला देने का भी प्रयास किया| परंतु विष्णु भक्त होने के कारण आग में प्रहलाद नहीं जले और होली का जलकर राख हो गई |उन्होंने बताया कि उस दिन से ही होली का त्यौहार समस्त आर्यवर्त में मनाया जाने लगा| इसके बाद भी बहन के मर जाने पर क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने पुत्र को अनेक प्रताड़ना देते हुए एक लोहे के खंभ पर बांध दिया जहां पर भी प्रह्लाद ने अपने ईश्वर का वास बताया| उस खंभ पर भी आतताई राजा ने अपनी गदा से प्रहार किया जिससे खंभ के अंदर  भगवान विष्णु के अवतार रूप में नरसिंह भगवान प्रकट हुए और हिरण्यकश्यप का वध किया| ध्रुव और प्रहलाद के चरित्र को सुनकर आश्रम परिसर में बैठे सभी श्रद्धालु भक्तजनों की अश्रुधारा बहने लगी| सायं काल के समय सुंदर सुंदर झांकियों का भी दर्शन कराया गया| इस मौके पर कथा व्यास पंडित सर्वेश कुमार द्विवेदी की कथा को श्रवण करने के लिए आश्रम परिसर में सैकड़ों क्षेत्रीय भक्त गण मौजूद रहे|

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।