गोरखपुर । आज नवभारत निर्माण ट्रस्ट ,सामुदायिक विकास समिति,आर०एन० सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में गोरखपुर में दुर्गाबाड़ी से गोरक्षनाथ व सूरजकुंड तक तैनात पुलसिकर्मियो को बैच लगाकर सम्मानित किया गया साथ ही मिस्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम के आयोजक विक्रमादित्य नारायण सिंह ने बताया कि आज के कार्यक्रम में सुबह ध्वजा रोहण के बाद गरीब बच्चो में मिस्ठान वितरण करने के बाद सभी छेत्र के तैनात पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर मिस्ठान वितरण किया गया । उन्होंने कहा कि जो पुलिसकर्मि दिन रात बिना अपनी जान की परवाह किए बिना हमलोग की सुरक्षा करते हैं हर किसी को उनके साथ हर एक त्यौहार हरपूर्वक मनाना चाहिए । आज के कार्यक्रम में आयोजक - विक्रमादित्य नारायण सिंह संघ विकास गुप्ता,नीतीश चौरसिया,आदर्श कुँवर,अरुन सचदेवा,अभिजीत,रुद्र ,सुमित,अनुराग,अश्विनी आदि मौजूद थें ।
DlightNews
Comments
Post a Comment