Skip to main content

DlightNews

*तैलिक समरसता कार्यक्रम में राजनीतिक भागेदारी पर बल*


अमौली-फतेहपुर

23 जनवरी को विकास खण्ड अमौली के गांव मदरी में महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता  गंगा प्रसाद साहू की अध्यक्षता में  संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री जय किशन साहू,शिक्षक एमएलसी का चुनाव लड़ चुके अशोक साहू प्रदेश अध्यक्ष सहित अनेक विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।इस मौके पर डॉ एस के साहू समाज का कार्यवाहक जिला अध्यक्ष बनाया गया।कवि एवं शायर साहू शिव शरण बंधु की कविताओं का लोगों ने आनंद लिया।संचालन प्रेम लाल साहू ने किया।
          मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी सरकार में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रहे जय किशन साहू बलिया ने कहा कि हमें राजनीतिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष करना होगा और हमेशा एकजुट रहना पड़ेगा।हमें साहू समाज को एक राजनीतिक शक्ति प्रदान करनी होगी।सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए साहू समाज पंचायत चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक अपनी  राजनीतिक भागीदारी के लिए संघर्ष में आगे आएं।तैलिक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार राठौर ने कहा कि सामाजिक एकता के लिए धर्म एवं संविधान में से धर्म आस्था एवं संविधान सामाजिक समरसता के लिए आवश्यक है। हमें अपने संवैधानिक अधिकार के लिए आगे आना होगा जिसकी जितनी भागीदारी है उसके हिसाब से उसकी हिस्सेदारी तय होनी चाहिए।आज हमें राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा लोकसभा तक का सफर तय करना होगा।
              कन्नौज से ही आए पूर्व चेयरमैन सुनील गुप्ता मुन्ना भैया ने कहा कि हम व्यापार से लेकर शिक्षा तक आगे बढ़े हैं लेकिन राजनीतिक स्थिति ठीक ठीक करनी होगी।साहू राठौर सब एकजुट रहें।साधना साहू ले संविधान का हवाला देते हुए कहा कि संविधान ने हमें कुर्सी पर बैठने और कुर्सी हथियाने का अवसर दिया है लेकिन मुट्ठी भर लोग हमें फिर जमीन पर लाना चाहते हैं।हमें मनुवादियों से सावधान रहना है।
       ब्लॉक प्रमुख तेलियानी राजू साहू ने कहा कि हमें अंगूर का गुच्छा बनना है तभी हमारा मूल्य है।हमें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर बड़े-बड़े पदों पर स्थान बनाना होगा।डॉ डी सी गुप्ता लखनऊ ने कुछ पंक्तियों में सब कुछ कह दिया - इस दौरे गमे - हस्ती से गुजर क्यों नहीं जाते,जीना नहीं आता है तो मर क्यों नहीं जाते।कैलाशनाथ साहू लखनऊ ने कहा कि पाखंड छोड़कर हमें संविधान के अनुसार चलना है।बेटा और बेटी में भेद न करें।शादी विवाह में अंगली मंगली के चक्कर में कभी न पड़ें।अमृत लाल साहू ने समाज के जागरूक करने पर बल दिया।
            इस मौके पर,शिव सागर साहू,रामसरन साहू,महिला जिलाध्यक्ष दयामती साहू,राजेश साहू,अमित साहू,अविनाश साहू नोएडा,परदेसी साहू,अच्छेलाल साहू,संदीप साहू,शिवम् आदि ने संबोधित किया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...