Skip to main content

DlightNews

सासनी :ब्रेकिंग न्यूज डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ राष्ट्रपिता महात्मा गाधीं की पुण्यतिथि पर साहित्यिक संस्था साहित्यानंद के बैनरतले कवियों ने कविताओं के माध्यम से महात्मा गांधी कोे काव्यश्रद्वासुमन अर्पित किए।
शनिवार को काव्यगोष्ठी का शुभारंभ अध्यक्ष द्वारा मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन करने और बापू के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कवि रामनिवास उपाध्याय ने सुनाया कि-बापू के आदेश प्रश्न ही बने हुए है। रामराज्य का स्वप्न साकार नहीं हो सका। हरिगोपाल गुप्त ने सुनाया कि-जलता सारा देश द्वेष से शांत नही कर पाए। कुर्सी तो मिल गई देश को दिशा नहीं दे पाए। तत्पश्चात हास्य कवि वीरेन्द्र जैन नारद ने सुनाया-आदमी के सर ने चढ के बोलता जुनून है। पी रहा अब आदमी ही आदमी का खून है। शायर हनीफ संदली ने सुनाया –सच कह दिया तो खतावार हो गए। दुनियां की निगाहो में गुनाहगार हो गए। मंयक चैहान ने सुनाया- दहशत गर्दी से रिश्ता हिंसा से गहरा नाता है।रामराज का सपना भी अब धूमिल होता जाता है। रविकांत ने सुनाया-चलों जलाए दीप अहिसां के हिंसा के आंगन मे। आज खिलाए फूल प्यार के भर ले अपने दामन में। अमर सिंह बच्चा ने सुनाया–जश्न मेरे वतन का हर शाम होना चाहिए। दुश्मन का हर इरादा नाकाम होना चाहिए। गोविन्द उपाध्याय ने सुनाया–देशी समस्याओ का तब तक हल नही होगा। जब तक किसान कंधे पर देशी हल नही होगा। इसके अलावा डा. कयूम खॉ, शाहिल संदली, एमपी सिंह, रविराज सिंह, वीरपाल सिंह, इरफान रजा, ज्वाला प्रसाद वर्मा, भूदेव प्रसाद पालीवाल के साथ गोष्ठी का औपचारिकता समापन हो गया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वैध राधेश्याम ने तथा संचालन वीरेन्द्र जैन नारद ने किया
इनपुट धर्मेन्द्र कुमार

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।