सासनी : डी लाइट न्यूज़ गरीब की आवाज़ से रिपोटर धर्मेन्द्र कुमार तहसील क्षेत्र में अखिलेश यादव के आव्हान पर समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में सासनी तहसील परिसर पर ट्रैक्टर रैली निकाली गई ।मंगलवार को रैली में किसान विरोधी बिल आने पर किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि सरकार को काला कानून बिल वापस लेना होगा तभी किसान चैन की सांस लेगा। अन्यथा सरकार किसानों के आंदोलन को झेलने के लिए तैयार रहे। महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी सदैव किसानों के साथ है, और रहेगी। वहीं भारतीय किसान यूनियन पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी रैली निकाली। जिसमें भारतीय किसान यूनियन पार्टी ने भी सासनी तहसील परिसर के गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए किसान विरोधी कानून को वापस लेने की मांग की। किसानों ने कहा कि सरकार कानून वापस नहीं लेगी तो किसान एक फरवरी को सांसद भवन तक पैदल मार्च भी करेंगे। इस मौके पर हरवीर सिंह तोमर, डंबर सिंह, रामनारायण काके, बसंतलाल दीक्षित, शमां खान, संतोष चैधरी, अजब सिंह, आदि दर्जनों किसान व सपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी और मौजूद थे।
DlightNews
Comments
Post a Comment