Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि कि खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट *आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में पुलिस उप महानिरीक्षक परिक्षेत्र बादा श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार कर्वी में सम्पन्न*

*नाला, चकरोड, तालाब को प्राथमिकता के आधार पर खाली कराए -मंडलाआयुक्त*

*वृद्धा पेंशन प्राप्त लाभार्थियों में किसी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए- मंडला आयुक्त* 

*शिकायतकर्ताओं से भी कहा कि जब जांच टीम जाती है तो आप लोग भी सहयोग करें-मडलाआयुक्त*

शासन की मनसा अनुरूप जन समस्याओं को त्वरित निस्तारण के लिए आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा श्री अजीत कुमार की अध्यक्षता में एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री अजय कुमार सिंह, जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी०एन० व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील समाधान दिवस का आयोजन तहसील कर्वी में किया गया। 
आयुक्त ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों/ प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्वरित स्थलीय निरिक्षण कर निस्तारण, शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की जनसुनवाई में नाला, पेन्शन, जमीन, चकरोड, तालाब, विदुत, जल जीवन मिशन से संबंधित जो समस्याएं आई है उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण कराए। उन्होंने जिलाधिकारी एंव पुलिस अधीक्षक से कहा कि जमीन संबंधित समस्या को पुलिस एवं राजस्व की संयुक्त टीम बनाकर स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराया जाए, कहा कि शिकायतकर्ताओं की समस्या का तत्काल निस्तारण न होने से इधर-उधर भटकते रहते हैं यह सुनिश्चित कराए, मंडला आयुक्त ने शिकायतकर्ताओं से भी कहा कि जब स्थलीय निरीक्षण करने टीम जाती है तो आप लोग भी जांच कर्ताओं को सही बात बताएं जिससे कि निस्तारण जल्द से जल्द हो सके। 
 पुलिस उप महा निरीक्षक परिक्षेत्र बांदा श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाओं संबंधित प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण कराए। 
 जिलाधिकारी ने उपस्थित तहसीलदार, कानूनगो, लेखपाल को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को शासन के मंशाअनुरूप समयबद्ध गुणवत्तापरक निस्तारण कराया जाए। 
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, पुलिस क्षेत्राधिकारी श्री राजकमल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, परियोजना निदेशक श्री सच्चिदानंद प्रसाद, डीसीएनआरएलएम श्रीओपी मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री इंद्र नारायण सिंह, उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदोरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। 

*जिला सूचना कार्यालय चित्रकूट द्वारा प्रसारित*

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।