Skip to main content

DlightNews

एचडीएफसी लाइफ ने हर किसी के सपनों और लक्ष्यों को साकार करने के लिए लॉन्च किया क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज I 

बरेली : फरवरी 2025: 
भारत की प्रमुख जीवन बीमा कंपनियों में से एक, एचडीएफसी लाइफ ने अपना नया उत्पाद 'एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज' लॉन्च किया है। यह एक पार्टिसिपेटिंग प्लान है, जिसे लोगों के जीवन के अलग-अलग चरणों में आने वाले महत्वपूर्ण लक्ष्यों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आमतौर पर जब लोग अपने बढ़ते सपनों और जरूरतों के लिए बचत करते हैं, तो वे जल्दी पैसे निकालने की सुविधा, लचीलापन और भविष्य के लिए आर्थिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। यह प्लान इन्हीं जरूरतों को पूरा करने के लिए खासतौर पर डिजाइन किया गया है।
 
इस उत्पाद के लॉन्च के अवसर पर एचडीएफसी लाइफ के हेड- प्रोडक्ट्स एंड सेगमेंट्स, अनीश खन्ना ने कहा, "हम मानते हैं कि जीवन बीमा उत्पाद हर व्यक्ति की उम्र, जीवन के पड़ाव, आय और भविष्य की योजनाओं के अनुसार तैयार किए जाने चाहिए। हर कोई अपने परिवार के लिए सुरक्षित भविष्य का सपना देखता है और घर खरीदना या बच्चों को अच्छे संस्थानों में उच्च शिक्षा दिलाना जैसे लक्ष्य हासिल करना चाहता है। इन सपनों को साकार करने के लिए लंबी अवधि की वित्तीय योजना की जरूरत होती है, जिसमें लचीलापन और सुरक्षा दोनों हो। 'एचडीएफसी लाइफ क्लिक 2 अचीव पार एडवांटेज' उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने भविष्य को बेहतर बनाना चाहते हैं और अपने सपनों को अनिश्चितताओं से बचाने के लिए एक मजबूत आर्थिक सुरक्षा चाहते हैं।"

इस प्लान में कुछ प्रमुख विशेषताएँ शामिल हैं : अगर पॉलिसीधारक का दुर्भाग्यवश निधन हो जाता है, तो आगे प्रीमियम भरने की जरूरत नहीं होती। इसके तहत तुरंत एकमुश्त राशि दी जाती है और पॉलिसी के बाकी फायदे नामांकित व्यक्ति या परिवार को मिलते रहते हैं। इसके अलावा, ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डेथ बेनेफिट का विकल्प भी चुन सकते हैं, जिसमें 5 गुना, 7 गुना या 11 गुना तक का कवर शामिल है। साथ ही, वे अपने कैश बोनस को पेड-अप एडिशन में बदलकर पॉलिसी की अवधि के दौरान कभी भी निकाल सकते हैं। ग्राहक अपनी भविष्य की जरूरतों के अनुसार इन विकल्पों का कोई भी संयोजन चुन सकते हैं।
 
इस प्लान में जीवन बीमा सुरक्षा के साथ-साथ अतिरिक्त लाभ भी मिलते हैं। इसमें अतिरिक्त लाइफ कवरेज का विकल्प मौजूद है, जिसके तहत जीवनसाथी को भी कवर किया जा सकता है। इसके अलावा, मौजूदा टैक्स नियमों के अनुसार, इस पर कर लाभ भी उपलब्ध हैं।
 
हर कामकाजी व्यक्ति, जिस पर परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी है, उसके लिए जीवन बीमा बहुत जरूरी है। एचडीएफसी लाइफ हमेशा ग्राहकों की जरूरतों के हिसाब से नए और उपयोगी बीमा उत्पाद लाने में अग्रणी रहा है। कंपनी अपने ग्राहकों को बेहतरीन डिजिटल सेवाएं भी उपलब्ध कराती है, जिससे पॉलिसी से जुड़ी कई सुविधाएँ आसानी से ऑनलाइन हासिल की जा सकती हैं। ग्राहकों के प्रति एचडीएफसी लाइफ की प्रतिबद्धता इस बात से झलकती है कि वित्त वर्ष 2024 में उसका क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.50% रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...