Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट *ज़िला पंचायत रिसोर्स सेन्टर डिलौरा चित्रकूट में सतत विकास लक्ष्य एवं पंचायत विकास सूचकांक पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला*

आज दिनांक 6 फरवरी 2025 को ज़िला पंचायत रिसोर्स सेन्टर (डी पी आर सी) में आयोजित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ ज़िलाधिकारी श्री शिवसरण्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृत पाल गौर एवं उपनिदेशक पंचायत व सुनीता सिंह स्टेट कंसल्टेंट द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में प्रतिभाग कर रहे जिला स्तरीय समस्त अधिकारी एस. डी. एम., वन संरक्षक, मुख्य अभियंता विद्युत, पशुपालन, संयुक्त आयोग के राज्य कर, कृषि सुरक्षा, भूमि संरक्षण, लघु सिंचाई, अर्थ एवं संख्या, भूमि विकास एवं जल संसाधन, समाज कल्याण,अल्पसंख्यक कल्याण, रेशम, उच्च शिक्षा, स्टैंप एंड एवं निबंधन, श्रम , आबकारी, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्वास्थ्य , संभागीय खाद्य नियंत्रण आदि विभाग उपस्थित थे। उपनिदेशक पंचायत परवेज आलम खां द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्य एवं इसका स्थानीय करण तथा पंचायत विकास सूचकांक विषयक जिला स्तरीय कार्यशाला की संक्षिप्त रूप रेखा रखी गयी। 
ज़िलाधिकारी चित्रकूट द्वारा प्रतिभाग कर रहे समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आज के इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण को ध्यान से सीखने एवं समझने के लिए कहते हुए पंचायत के विकास कार्यो में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जो योजना उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की है उसी के दिशा निर्देश में पर्यावरण को देखते हुए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के माध्यम से एवं सभी विभागों के सहयोग तथा योजनाओं के अभिसरण से ग्राम पंचायत का समग्र समेकित एवं सतत विकास ही ग्राम पंचायत विकास योजना का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गरीबी मुक्त एवं आजीविका उन्नत गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जल युक्त गांव, स्वच्छ और हरा-भरा गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित एवं न्याय संगत सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव आदि से संतृप्त गांव देश के सतत् विकास में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जो विभाग द्वारा प्रयास किया जा रहा है उसका भी इंडेक्स में फीडिंग करें। 
 मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि ग्राम सभा की बैठकों में अपने अपने विभाग के अधिकारियों को प्रतिभाग करवाएं जिससे एक बेहतर कार्ययोजना तैयार हो सके। प्रशिक्षण में पंचायती राज निदेशालय से स्टेट कंसल्टेंट सुनीता सिंह द्वारा सतत विकास लक्ष्य एवं पी. डी. आई. को विस्तार से बताया गया, डी पी आर सी, चित्रकूट की फैकल्टी सुजीत द्वारा कार्यशाला का संचालन किया गया एवं प्रशिक्षक सत्य द्वारा ग्राम पंचायत विकास योजना को बताया गया। श्री सशिकान्त ज़िला परियोजना प्रबंधक,श्री विपिन मिश्रा उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।