Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद में निर्माणाधीन परियोजनाओं जिसमें सिलौटा मुस्तकिल ग्राम समूह पेयजल योजना, चांदी बांगर ग्राम समूह पेयजल योजना एवं रैपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई।
      जिलाधिकारी ने तीनों परियोजनाओं के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों में ओवर हेड टैंक, इंटेकवेल, डब्ल्यूटीपी,
सीडब्ल्यूआर, रेट्रोफिटिंग आदि की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन शासन की महत्वाकांक्षी योजना है जिन कार्यों में प्रगति नहीं हो रही है उसमें सभी कार्यदाई संस्थाएं मैन पावर बढ़ाकर प्रगति कराए, उन्होंने कहा कि सिलौटा मुस्तकिल के कार्य जो पूर्ण हो गए हैं जिसमें जिन गांवों में पानी सप्लाई का ट्रायल हो रहा है और सप्लाई की जा रही है उसमें जो कमियां हैं उनको तत्काल ठीक कराया जाए रैपुरा समूह पेयजल योजना के अंतर्गत जो ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन है उनको तत्काल पूर्ण कराया जाए जो अभी कार्य शुरू नहीं हुआ है उन पर भी कार्य शुरू किया जाए, चांदी बांगर पेयजल परियोजना पर एलएनटी कंपनी के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए की ओवरहेड टैंक डब्ल्यू टी पी पाइपलाइन सड़क मरम्मत आदि का जो कार्य अवशेष है उसमें तेजी लाई जाए अगर कोई समस्या है तो अवगत कराया जाए ताकि उसका निस्तारण कराया जा सके सभी कार्यदाई संस्थाएं गांव की गलियां तथा सड़कों को सही ढंग से ठीक कराए अब शिकायत नहीं मिलनी चाहिए नहीं तो मैं आप लोगों के खिलाफ कार्रवाई करूंगा जिन गांवों में सही ढंग से कार्य नहीं हुआ है उनको दोबारा कराकर पूर्ण कराया जाए अगली बैठक तक मुझे प्रत्येक दशा में जल जीवन मिशन के कार्यों पर प्रगति चाहिए जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत रोड गलियां पेयजल सप्लाई की जो सूची है उसका सत्यापन कराकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया जाए, उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए की सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता को लगाकर कार्यों का सत्यापन कराया जाए तथा कार्यों में तेजी लाई जाए सभी कार्य जल जीवन मिशन के प्रत्येक दशा में माह मार्च 2025 तक पूरे हो जाना चाहिए हर घर जल नल योजना के अंतर्गत जिन गांवों में पेयजल की सप्लाई की जा रही है वह निरंतर चलती रहे तथा अन्य गांव में भी कनेक्शन देकर पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत से कहा कि जिन पेयजल योजनाओं के अंतर्गत क्षेत्रों में विद्युत लो वोल्टेज की समस्या आ रही है उसको तत्काल ठीक कराया जाए। 
जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल निगम को निर्देश दिए कि जिला पेयजल स्वच्छता समिति के अंतर्गत जिन एजेंसियों के द्वारा हर घर नल जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत पर नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जो जन जागरूकता के कार्य कराए जा रहे हैं वह सही से नहीं कराया जा रहे हैं इनको नोटिस जारी करें कि क्यों सही ढंग से प्रचार-प्रसार नहीं हो रहा है तथा जिन गांवों में प्रचार प्रसार सही ढंग से नहीं कराया गया है उनमें फिर से प्रचार-प्रसार कराया जाए।
 बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृत पाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री इंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बीके शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत श्री दीपक सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम श्री आशीष कुमार भारती, फर्म एलएनटी एवं फर्म जीवीपीआर के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...