Skip to main content

DlightNews

एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 30 वा स्थापना दिवस मनाया गया 

विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया 

अंबाला (दीपक वोहरा)एसआर दयानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने आज बड़े उत्साह के साथ अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए स्कूल परिसर में एक विशेष हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर मि. रजत बंसल एवं एजुकेशन एडवाइजर श्रीमति रमन कांता शर्मा मौजूद रहे ।छात्रों ने पूरे समर्पण और उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया। विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। प्रधानाचार्या डॉ चित्रा आनंद और प्रबंधन ने भी पूरा समर्थन और प्रोत्साहन दिया। इस समारोह का उद्देश्य छात्रों और स्टाफ में मूल्यों और एकता की भावना को विकसित करना था। इस तरह का आयोजन बहुत सफल रहा और स्कूल की शैक्षणिक और सांस्कृतिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिससे बच्चों का मनोबल बढ़ता है उन्होंने भविष्य में इसी प्रकार बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रिंसिपल डॉ चित्रा आनंद ने विद्यालय की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों को मन लगाकर परीक्षा की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय को शिखर तक ले जाने की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।