Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट *पद्मश्री मिलने पर डा जैन को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने किया सम्मानित*



चित्रकूट,
परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डा बी के जैन को भारत सरकार ने पद्म श्री सम्मान से सम्मानित करने के लिए चयनित किया है इस खबर की सूचना के बाद उनके शुभ चिंतकों का उनको बधाई देने और सम्मानित करने लिए तांता लगा हुआ है। आपको बता दे कि डॉ जैन 1974 में सदगुरू सेवा संघ जुड़े पिछले 51 वर्षों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की आंखों की रोशनी लौटाने का काम कर रहे है। डा जैन कि पांच दशकों से अनवरत अंधत्व निवारण एवं नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाकार्य के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरूस्कार के लिए चयनित किया है, पद्मश्री सम्मान के चयनित खबर के बाद डा जैन का जगह जगह उनके चाहने वाले उनका सम्मान कर रहे है हाल ही मे आनंदपुर में उनका सम्मान किया गया। उसी कड़ी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आज पुष्प गुच्छ, साल देकर उनका सम्मान किया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डा सुधीर अग्रवाल ने कहा कि डा जैन को ये अवॉर्ड और पहले मिल जाना चाहिए और वास्तव में डा जैन इस पद्मश्री के हकदार थे उन्होंने कहा कि नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में डा जैन ने जो नि:स्वार्थ भाव से नेत्र रोगियों की अभूतपूर्व सेवा की है वह सराहनीय भी है और सच्ची मानव सेवा भी है। लाखों गरीब,निराश्रित,असहाय, बुजुर्गों का मोतियाबिंद की सर्जरी कर रोशनी प्रदान की है एवं श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट को नई ऊंचाइयों में पहुंचाने में जो योगदान दिया है वह अत्यंत सराहनीय है।डा अग्रवाल ने कहा कि डा जैन बहुत ही मृदुभाषी,मिलनसार और अपने स्टॉफ के प्रति सहानुभूति रखने वाले उनके हर सुख दुःख में साथ खड़े रहने वाले अधिकारियों में है,उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये हम समस्त चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए बड़े ही हर्ष और गौरव का विषय है कि एक ग्रामीण अंचल से भारत सरकार ने डा जैन को पद्मश्री के लिए चुना है।वही डा जैन ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि ये पद्मश्री मुझे नहीं आप सबको एवं समस्त चित्रकूट क्षेत्रवासियों और मेरे सभी नेत्र रोगियों को मिला है मै तो सिर्फ एक निमित्त मात्र हूं। इस मौके पर आई एम ए एसोसिएशन के अध्यक्ष डा सुरेंद्र अग्रवाल,डा महेंद्र गुप्ता,डा एसपी त्रिपाठी,डा प्रबोध अग्रवाल,डा शशांक अग्रवाल सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के प्रशासक डा इलेश जैन सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।