Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट पीएम सूर्याधर योजना से सौर पावर प्लांट की स्थापना से पर्यावरण एवं बिजली की बचत होगी-डीएम

एक किलोवाट सोलर पावर प्लांट से प्रतिदिन 5 यूनिट विद्युत पैदा करके ग्रेड में आपूर्ति किया जा सकता है इस प्रकार एक माह में करीब 150 यूनिट आप ग्रेड में दे सकते, जो की विद्युत बिल से आपका बिल घटकर बचे हुए बिल की धनराशि देय होगी- डीएम

इस योजना में भारत सरकार द्वारा एक किलो वाट पर रु 30000, 2 किलो वाट पर 60000, 3 किलो वाट पर 78000 एवं 3 किलो से 10 किलो वाट तक 78000 अनुदान देय है -जिलाधिकारी

पर्यावरण को देखते हुए शासन ने जनपद को कम लागत में उपहार- डीएम

जनपद वासियों से सीमित समय में अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जिलाधिकारी ने की अपील

जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी.एन. की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर सोलर अभियान के अन्तर्गत निजी घरो पर सोलर रूपटॉप सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित कर विद्युत बचत करने के सम्बन्ध में शासन द्वारा पी०एम० सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जनपद में बारह हजार घरो को अच्छादित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तत्कम मे प्रमुख सचिव नगर विकास वि० उ०प्र० शासन के निर्देश के क्रम में नगर पालिका / नगर पंचायतो को लक्ष्य आवन्टित किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद कर्वी को 9900, नगर पंचायत मऊ 300, राजापुर 300, मानिकपुर 300 एवं जिला विद्यालय निरीक्षक को 200 तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को एक हजार का लक्ष्य दिया गया है।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की इस महात्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु अधिक से अधिक उपभोक्ताओ को योजना के सम्बन्ध मे जानकारी पहुँचाकर अच्छादित किया जाय। पी०एम० सूर्यघर पोर्टल की वेबसाइट- pmsuryaghar.gov.in पर जाकर अथवा pmsuryaghar एप्लीकेशन स्मार्ट फोन पर डाउनलोड कर दी गयी प्रकियानुसार आवेदन किया जा सकता है,उन्होंने कहा कि अपने-अपने कार्य क्षेत्र के अन्तर्गत लाभार्थियों को प्रेरित कर आवेदन कराना सुनिश्चित करें जिससे लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यो , ग्राम सचिवों को लगाकर अधिक से अधिक इस योजना का प्रचार प्रसार कराकर लोगों को लाभ दिलाया जाए परियोजना अधिकारी नेडा श्री एके श्रीवास्तव को निर्देश दिए कि वेन्डरो को निर्देश दें कि सभी संबंधित अधिकारियों से संपर्क करके अधिक से अधिक सोलर रूफटॉप लगवाया जाए उन्होंने अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक से कहा कि इस योजना में बैंकों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए जिलाधिकारी ने वेन्डरो से कहा कि इस योजना के लाभ के लिए जिन लाभार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है उनका तत्काल सोलर रूफ टॉप लगवाना सुनिश्चित करें परियोजना अधिकारी नेडा से यह भी कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा जल जीवन मिशन को भी लक्ष्य निर्धारित किया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री सच्चिदानंद प्रसाद, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री इंद्र नारायण सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक श्री संतोष कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री बीके. शर्मा, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री अनुराग शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत दीपक सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मानिकपुर श्री भारत सिंह, मऊ/ राजापुर श्री बीके गौतम सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं वेंडर्स मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।