डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी०एन० ने महाकुंभ 2025 व बसंत पंचमी मेला के शुभ अवसर पर रामघाट पर प्रसाद वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह तीन दिन से लगातार वितरण किया जा रहा है जो पांच दिवसीय है उन्होंने कहा कि मेले में आए हुए *श्रद्धालुओं के सेवा करना ही मानवता* है कहां की श्रद्धालुओं को खाने पीने की समस्या न हो कहा कि बसंत पंचमी को देखते हुए बिजली पानी आदि व्यवस्था की गई है जिससे कि श्रद्धालुओं को कोई समस्या न होने पाए है। जिलाधिकारी ने कहा कि मेले में जिनकी ड्यूटी लगाई गई है वह तत्परता के साथ ड्यूटी करेंगे किसी प्रकार की श्रद्धालुओं के साथ समस्या नहीं होनी चाहिए । उन्होंने अधिशासी अधिकारी कर्वी को निर्देशित किया कि लगातार साफ सफाई व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमेश चंद्र निगम, अपर पुलिस अधीक्षक श्री चक्रपाणि त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, उप जिलाधिकारी (प्रशिक्षु) सुश्री हर्षिता देवड़ा, समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, अधिशासी अधिकारी कर्वी श्री लालजी यादव सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
DlightNews
Comments
Post a Comment