Skip to main content

DlightNews

केंद्रीय अधिकारी आरएसएस इंद्रेश कुमार के जन्मदिन पर कई दरगाह पर विशेष दुआ, प्रार्थना सभा का हुआ आयोजन

लखनऊ: चिनहट, इस्लाम मज़हब के महान चिंतक इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन के अवसर पर सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह के निर्देशन में विभिन्न दरगाहों में विशेष दुआओं का आयोजन किया गया. यह आयोजन पूरे देश में 16 फरवरी से सद्भावना सप्ताह के अंतर्गत मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी के जन्मदिन पर किया जा रहा है. इस दुआ का उद्देश्य मार्गदर्शक के दीर्घायु, देश की समृद्धि और शांति की कामना करना था. बड़ी दरगाह जिन्न पीर बाबा चिनहट लखनऊ में केंद्रीय अधिकारी आरएसएस इंद्रेश कुमार जी के नाम सूफीशाह-मलंग (फकीर) समुदाय की परम्परागत से महाभिषेक (सभी इच्छाओं को पूरा करने के लिए एक अनुष्ठान) दुआ भी की गई. कार्यक्रम में सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) के कई कार्यकर्ता, अधिकारी और दरगाह कमेटी भी शामिल हुए.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।