पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली अंशिका वर्मा की बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण के कार्यक्रम को राज्य सरकार की मंशानुरूप सफल बनाए जाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारीगण की सहयोगात्मक मीटिंग हुई, जिसमें अध्यक्ष बाल कल्याण समिति बरेली/सदस्य बाल कल्याण समिति श्रीमती शीला सिंह व डा० राखी चौहान/ अधिकारी बाल श्रम विभाग / चिकित्सा अधिकारी जिला महिला अस्पताल बरेली / प्रभारी निरीक्षक एसजेपीयू मय स्टाफ/उप-निरीक्षक थाना ए.एच.टी.यू. मय स्टाफ/ एवं/चाइल्ड हेल्पलाइन रेलवे बरेली जंक्शन बरेली/समस्त थानो के बाल कल्याण अधिकारी मय कर्मचारी गण के भाग लिया गया, संबंधित के द्वारा एक दूसरे की समस्या जानकर आपस में एक दूसरे का सहयोग करने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली द्वारा बताया कि सभी थाना पर बाल कल्याण अधिकारी का प्रत्येक थाना पर लिंक अधिकारी होना चाहिए जिसको अपने कर्तव्यों की सम्पूर्ण जानकारी होनी चाहिए। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि किसी भी लावारिस बालक के मिलने पर उसको नियमानुसार 24 घंटे के अंदर विधिक निस्तारण हेतु बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करना चाहिए। थाना बाल कल्याण अधिकारी से उनकी समस्याएं पूंछने पर उनके द्वारा कोई समस्या नहीं होना बताया गया। इसके बाद मीटिंग का समापन किया गया।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment