Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट अलंकार योजना अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय में पुनर्निर्माण/ जीर्णोद्धार मरम्मत निर्माण,
 टी एच आर उत्पादन इकाई कर्वी एवं मऊ से संबंधित समीक्षा बैठक, राजस्व कार्यो, चारागाह, फार्मर रजिस्ट्री, खेल मैदान, बोर्ड परीक्षा पीएमएफ एवं भूलेख पोर्टल पर भूमि बंधक संबंधित प्रकरणों की समीक्षा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना अंतर्गत क्लस्टर कसाई एवं मऊ मुस्तकीम में अपूर्ण निर्माण कार्यों को पूर्ण कराए जाने तथा हस्तांतरण के संबंध में बैठक कैंप सभागार में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री उमेश चंद्र निगम, अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी कर्वी सुश्री पूजा साहू, मानिकपुर मोहम्मद जसीम, राजापुर श्री आलोक कुमार सिंह, मऊ श्री सौरव यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की स्थिति के बारे में जानकारी लिए जिस पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कार्यदाही संस्था आवास विकास परिषद बांदा द्वारा कुल 23 राजकीय बालिका विद्यालय में लाइब्रेरी प्रयोगशाला पेयजल की कार्य कराए जाने हैं जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जो टाइमलाइन दिया गया है शासन की मनसा अनुरूप समय से कराए। जिलाधिकारी ने एक-एक प्रधानाचार्य से कार्य की प्रगति व गुणवत्ता के बारे में जानकारी लिए जिस पर गौहानी कला, मंडौर, मुर्का, सिरावल, रौली कल्याणपुर, सेमरिया चरणदासी, बियावल बड़ी मडैयन, नोनार, सुरसेन, चांदी, टिकरा, गनीवा के प्राचार्य ने बताया कि कार्य की गुणवत्ता ठीक पाई गई एवं कुछ विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि ईट की क्वालिटी ठीक नहीं है जिस पर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि तत्काल सही कराए एवं कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि अपना मोबाइल नंबर संबंधित प्राचार्य को शेयर करें जिससे कोई समस्या आती है तो तत्काल उसका निस्तारण कराए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा 7 विद्यालयों में टॉयलेट पेयजल का कार्य कराया जा रहा है जिस पर कायदाई संस्था ने बताया कि 15 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा जिलाधिकारी ने कहा कि जो टाइमलाइन दिया गया है उसे कराए। 

बोर्ड की परीक्षा की तैयारी के संबंध में जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित करें की माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जो गाइडलाइन दिया गया है कि सफल संचालन के लिए *क्या करें क्या ना करें* इसके पहले से तैयारी करें कहा कि बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन करना हम सभी लोगों का दायित्व है इसमें किसी प्रकार की लापरवाही छम्य नहीं होगा। 

टी एच आर (टेक होम राशन) के संबंध में डीसीएनआरएलएम नहीं बताया कि जनपद में कर्वी और मऊ में दो टी एच आर बनाए गए हैं जिसमें जनवरी 2025 तक का पुष्टाहार पहाड़ी में वितरण कर दिया गया है जिलाधिकारी ने कहा कि पूछता हर समय से वितरण किया जाए । डीसीएनआरएलएम ने बताया कि सोलर राइज का जो प्रस्ताव मांगा गया है वह शासन को भेज दिया गया है कहां की सोलर राइज टीएचआर में लगा दिया जाएगा जिससे कुछ विद्युत के भुगतान में कमी आएगी जिससे स्वयं सहायता समूहों को लाभ भी मिलेगा । जिलाधिकारी ने कहा कि पुष्टाहार का उत्पादन व वितरण समय से कराए कहा कि अगर फरवरी में वितरण करना है तो 10 जनवरी तक उत्पादन करना होगा उन्होंने कहा कि जिस वाहन से सप्लाई होती है उसका वाहन नंबर चालान पर होनी चाहिए । जिलाधिकारी ने डीसी एनआरएलएम व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि आप लोग निरीक्षण करें कि जो स्वयं सहायता समूह की महिलाएं लगी हैं वह समय से आ रही है कि नहीं अगर कोई नहीं आ रही है तो उनका वेतन न मिले यह सुनिश्चित कराए कहा कि टीएचआर केन्द्र में सीसीटीवी कैमरा भी सही रहना चाहिए। 
श्यामा प्रसाद मुखर्जी अर्बन के अंतर्गत कराई जा रहे हैं कार्यों में ऑडिटोरियम, रूर्बन आजीविका मिशन, मऊ में उद्यमिता प्रशिक्षण केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, इंटरलॉकिंग टाइल्स की मशीन मडौर के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि ऑडिटोरियम में स्पीकर प्रोजेक्टर माइक लाइट सभी चलाकर चेक कर हैंडोवर कराए, रुर्बन आजीविका मिशन के संबंध में कहा कि जो फिनिशिंग का कार्य बचा है उसे पूर्ण कराकर हैंडोवर कराए। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे के संबंध में कहा कि प्रदेश में जनपद की 48 वीं रैंक है जो स्थिति खराब है उन्होंने कहा कि सचिव व लेखपाल को लगाकर सर्वे में प्रगति कराए, कहा कि किसी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। 
फार्मर आईडी के संबंध में कहा कि राजापुर की स्थिति ठीक नहीं है इसमें सुधार कराए उन्होंने उप जिला अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया की रात व दिन में कैंप लगाकर कराए उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जो आईडी बनाई जा रही है उसे ग्रुप में शेयर करें । 
दिव्यांग पेंशन के संबंध में जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि हर ग्राम पंचायत में जो दिव्यांगजन है सचिवों से कहे की गाड़ी में बैठाकर केंद्र पर ले जाएं एवं बायोमेट्रिक कराए कोई भी दिव्यांगजन पेंशन से वंचित न रहने पाए, कहा कि एक हफ्ते के अंदर कराए एवं बैंक में कोई समस्या आती है तो अवगत कराए। 
जिलाधिकारी ने खेल के मैदान के संबंध में जानकारी लिए जिस पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ओपन जिम के लिए डिमांड कर दी गई है जैसे ही सामान आता है पार्कों में इंस्टॉलेशन कर दिया जाएगा, कहा कि सचिवों से वार्ता करें की प्राथमिकता के आधार पर कराए। डीसी मनरेगा में बताया कि 69 ग्राम पंचायत हैं जिसमें भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रहा है जिससे कार्य में प्रगति नहीं हो पा रही है । 
गौशाला के संबंध में जिलाधिकारी ने जानकारी लिए की कितनी गौशाला को चरागाह भूमि को टैग किया गया है स्थित की जानकारी लिए उन्होंने कहा कि जो गौशालाओं के लिए निरीक्षण के लिए नामित अधिकारी किया गया है वह निरीक्षण करते रहें और समय से रिपोर्ट प्रेषित करें। जिलाधिकारी ने कार्य की प्रगति ठीक ना पाए जाने पर *मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओं नोटिस* जारी करने को निर्देशित किया। 
राजस्व कार्यो के संबंध में भूमि बंधक, धारा 34,धारा 80,धारा 67,धारा 33,धारा 116 की लंबित वादों के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि इसका निस्तारण संबंधित अधिकारी जल्द से जल्द कराए उन्होंने कहा कि मंडलाआयुक्त का निर्देश है कि धारा 33 का तुरंत निस्तारण कराए। 
दैवी आपदा के संबंध में उन्होंने कहा कि समय से सत्यापन कर कर रिपोर्ट प्रेषित करें जिससे कि भुगतान समय से किया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।