Skip to main content

DlightNews

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने आशीष अग्रवाल ने पुलिस प्रशासन से व्यापारी के साथ हुई घटना का खुलासा करने की मांग की।                  
 बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 
फतेहगंज पश्चिमी _ कस्बे में देर शाम दुकान बंद कर लौट रहे व्यापारी को रास्ते में घेरकर लूटने का किया प्रयास, व्यापारी और मोहल्ले वालों की सतर्कता से बदमाश के हाथो से छूट गया (कैश) रूपयों का थैला। बदमाश व्यापारी को धक्का देकर हुआ फरार। घटना की सूचना पर व्यापार मंडल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में जाकर पीड़ित व्यापारी की रिपोर्ट दर्ज कराई। व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं व्यापारियों ने पुलिस को जल्द से जल्द खुलासे का दिया अल्टीमेटम।

जानकारी के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के मोहल्ला साहूकारा निवासी शिव ओम अग्रवाल की मेन मार्केट में पुलिस चौकी के पास अग्रवाल ट्रेडर्स नाम से इलेक्ट्रॉनिक शो रूम है। शुक्रवार की शाम लगभग सवा सात बजे व्यापारी शिव ओम अग्रवाल अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सीखो वाली गली के पास मोहल्ला साहूकारा में स्थित गली में घर के पास पहुंचे इसी दौरान पीछा कर रहे बदमाश ने व्यापारी पर हमला कर दिया और दिन भर की बिक्री कर थैला में रखे 20 हजार रुपये का थैला छीन लिया।   

इस दौरान छीना-झपटी में व्यापारी शिव ओम अग्रवाल जमीन पर गिरते ही मोहल्ले के रहने वाले सोनू ने उन्हें बचाने की कोशिश करते हुए बदमाश को दबोच लिया। मगर अज्ञात बदमाश ने पड़ोसी सोनू को भी धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इस दौरान बदमाश के हाथ से व्यापारी के हाथ से छीना थैला छूट गया। बदमाश खुद को फंसता देख मौका देखकर भागने में कामयाब हो गया। 

कस्बे के व्यापारियों को लूट की घटना की जानकारी मिलते ही सभी व्यापारी एकत्र हो गए और अगले दिन शनिवार सुबह ही प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के नेतृत्व में थाने जा पहुंचे और पीड़ित व्यापारी शिव ओम अग्रवाल की रिपोर्ट दर्ज कराई और थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी से बदमाशों की जल्द से जल्द शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए घटना की खुलासे की मांग की।                        

व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश मिश्रा को फोन कर घटना की जानकारी दी और कस्बे में सर्राफा बाजार में 24 घंटे पुलिस पिकेट लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने को लेकर बात की और बताया कि घटना की पूरी वारदात व्यापारियों के यहां लगे सीसी टीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने व्यापारियों से जल्द से जल्द खुलासे की बात कही।                             

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सीसी टीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है। जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।                  

व्यापारियों के शिष्टमंडल में व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सुनील रस्तोगी, शोभित अग्रवाल, शिमला रस्तोगी, सुबोध पोरवाल, शुभम अग्रवाल, दीपक गोयल, शशांक अग्रवाल, जगत सिंह उर्फ सनी, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, मयंक अग्रवाल, गोविंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।