Skip to main content

DlightNews

सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब

आशीर्वाद योजना से संबंधित पोर्टल के माध्यम से गरीब परिवार घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं: डॉ. बलजीत कौर

चंडीगढ़, 16 फरवरी

राज्य के लोगों को ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपने को साकार करने हेतु पंजाब सरकार द्वारा आशीर्वाद योजना से संबंधित पोर्टल शुरू करके एक बड़ा कदम उठाया गया है। आशीर्वाद योजना को सुचारू और पारदर्शी ढंग से लागू करने के लिए सभी आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किए जा रहे हैं। इस पोर्टल के माध्यम से गरीब परिवार घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

इस संबंध में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सभी नवीनतम ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। लाभार्थी आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए http://ashirwad.punjab.gov.in पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल की शुरुआत से इस योजना में पारदर्शिता और गति आई है।

डॉ. बलजीत कौर ने आगे बताया कि अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित लोगों को आशीर्वाद योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जाता है। इस प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने के लिए एक यूज़र-फ्रेंडली पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे लाभार्थी बिना किसी परेशानी के अपने दस्तावेज़ अपलोड कर सकते हैं।

गौरतलब है कि यह पोर्टल बिना किसी कार्यालय में उपस्थित हुए संपर्क रहित वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सुनिश्चित करता है। इससे संबंधित वर्गों के साथ संवाद करना भी सरल बनाया गया है। एप्लीकेशन मैनेजर के माध्यम से फॉर्म भरने या आपत्तियों को दूर करने के लिए सीधे ईमेल या व्यक्तिगत कॉल के जरिए आवेदक से संपर्क किया जाता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि यह पहल पंजाब सरकार की गरीबों और कमजोर वर्गों की भलाई के लिए समर्पित नीति का हिस्सा है। उन्होंने लोगों को इस पोर्टल का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर योग्य व्यक्ति तक यह सुविधाएं पहुंचाई जाएं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा कम आय वाले परिवारों से संबंधित लड़कियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है।

मंत्री ने बताया कि आशीर्वाद योजना का लाभ लेने के लिए . आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, आवेदक अनुसूचित जाति, पिछड़ी श्रेणी या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से संबंधित होना चाहिए और परिवार की संपूर्ण वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए, ऐसे परिवारों की दो बेटियां इस योजना का लाभ लेने की पात्र हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।