Skip to main content

DlightNews

दिनांक 05.02.2025*
*जनपद बरेली।*

*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया पुरस्कृत।* बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 

▪️आज दिनांक 05.02.2024 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली श्री अनुराग आर्य द्वारा थाना सिरौली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, थाना परिसर, कर्मचारी बैरक आदि का भौतिक रूप से भ्रमण कर जायजा लिया गया। साथ ही थाना कार्यालय में प्रचलित अभिलेखों को चैक किया गया। थाने के अभिलेखों का रख रखाव सही/ठीक ठाक पाया गया और अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा थाने की साफ सफाई सही पाये जाने पर पुलिस कर्मियो की प्रसंशा की गयी। महोदय द्वारा अपराध, जनसुनवाई व शासन की प्राथमिकताओं की समीक्षा की गयी।
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा समन, गिरफ्तारी वारंट, वसूली वारंट को उपनिरीक्षकवार आवंटित कर मानीटरिंग करने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। 
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा शीतकालीन के दृष्टिगत थाना चौकीदारों को कम्बल वितरित किये गये।
▪वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली महोदय द्वारा प्रचलित विवेचनाओं का निस्तारण कराने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया।
       तत्पश्चात थाना सिरौली क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, मीडिया बन्धुओं, व्यापार मण्डल, किसानों व सम्भ्रान्त व्यक्तियों के साथ गोष्ठी की गई। गोष्ठी में मौजूद थाना क्षेत्र के व्यक्तियों से पुलिस की कार्यशैली को लेकर फीडबैक लिया गया, जिसमें सम्भ्रान्त व्यक्तियों द्वारा थाने की कार्य प्रणाली की सकारात्मक बातें बताई गयी। थाना प्रभारी सिरौली को शिकायतकर्ताओं के साथ सभ्य व्यवहार करते हुए समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। वार्ता के क्रम में जनता के व्यक्तियों द्वारा थाना क्षेत्र में कुछ पाइंटो पर एक्सीडेन्ट की संख्या ज्यादा होने की समस्या बतायी गयी, जिसके सम्बन्ध में थाना प्रभारी सिरौली को उक्त पाइंटो पर रोड साईन लगवानें हेतु निर्देशित किया गया है।
       *निरीक्षण के दौरान श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना सिरौली पर नियुक्त निम्न पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली के लिये पुरस्कृत किया गया-*
*1.* *उ0नि0 राजकुमार* को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
*2.* *का0 निशान्त चौधरी* को वर्दी का टर्न आउट अच्छा होने व अनुशासित होने पर पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
*3.* *हे0का0 वेदराम, हे0का0 सुधीर, का0 सतेन्द्र* को जनसुनवाई के दौरान मौजूद आमजन लोगों द्वारा दिये गये फीडवैक, उनके अच्छे व्यवहार/उत्कृष्ट कार्यशैली के चलते पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की गयी है।
        इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा थाने पर नियुक्त *उ0नि0 रविन्द्र कुमार* को उपनिरीक्षक से निरीक्षक के पद पर पदोन्नति व *हे0का0 सतेन्द्र सिंह* को मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति होने पर स्टार/प्रतीक चिन्ह लगाकर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।