Skip to main content

DlightNews

अल्फ़ाज़ फाउंडेशन का शानदार ओपन स्टेज कार्यक्रम चंदौसी में संपन्न बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट 

अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन, सामाजिक और साहित्यिक संस्था ने एक बार फिर चंदौसी में भव्य ओपन स्टेज कार्यक्रम का आयोजन किया। आशीष गार्डन में हुए कार्यक्रम के बच्चों और कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत पीहू डांस अकादमी के बाल कलाकारों द्वारा सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद पीहू भारद्वाज, सोनिका, नव्या रस्तौगी, मनप्रीत, डिम्पी, निंजा, आराध्या, उन्नति, प्राची, आयुषी, हर्षिता, नाइरा, आशी, ख्वाइश, निकिता, आदि बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर नृत्य प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
इसी क्रम में वैशाली गोयल ने अपनी कविताओं के माध्यम से सभी का दिल जीत लिया। धनंजय अग्रवाल ने गिटार पर अपनी मधुर आवाज़ में गीत प्रस्तुत किया, जो माहौल को संगीतमय बना गया। इस भव्य आयोजन की सफलता में अल्फ़ाज़ टीम के विभिन्न सदस्यों ने अहम योगदान दिया। संस्थापिका अभिव्यक्ति सिन्हा, सह संस्थापक अमर सक्सैना, प्रबंध निदेशक आकृति सिन्हा, कार्यक्रम समन्वयक ऋषभ सक्सैना, कार्यकारी सदस्य अननया सक्सैना और विशेष सहयोगी नेहा भारद्वाज की कड़ी मेहनत और समर्पण ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अल्फ़ाज़ फाउंडेशन कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। गौरतलब है कि अल्फ़ाज़ अपने फाउंडेशन अपने ओपन माइक कार्यक्रम और साहित्यिक अभिव्यक्ति का आयोजन मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, चंदौसी, दिल्ली जैसे विभिन्न शहरों में भी करता है, जिससे यह युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा को साझा करने का एक व्यापक मंच प्रदान करता है।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।