Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह ने आज महाकुंभ -2025 एवं शाही स्नान वसंत पंचमी की व्यवस्थाओं को लेकर आज बेड़ी पुलिया, यूपीटी एवं रामघाट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी को निर्देश दिए कि रामघाट एवं परिक्रमा मार्ग सहित पूरे मेला क्षेत्र की साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे आवारा पशु किसी भी दशा में मेला क्षेत्र में नहीं घूमना चाहिए, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने रामघाट का भ्रमण कर शाही स्नान पर्व बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां मंदाकिनी गंगा में डुबकी लगा रहे श्रद्धालुओं से कुशल क्षेम भी जानी, जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ- 2025 में जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए जनपद चित्रकूट में यातायात व्यवस्था को लेकर सुगम व्यवस्था कराई गई है उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्रियों को ठहरने के लिए शेल्टर होम तथा पार्किंग की व्यवस्था जनपद के कई स्थानों पर कराई गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो इसके साथ ही साथ पर्याप्त पुलिस बल भी लगाया गया है एवं मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं जो पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर अपने-अपने चिन्हित स्थानों में तैनात रहकर मेला को सकुशल संपन्न कराया जा सके सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा मुस्तैद होकर मेला को सकुशल संपन्न कराया जा रहा है। 
निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकमल, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी श्री लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।