Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री शिवसरणप्पा जीएन की अध्यक्षता लेबर सेस से संबंधित धनराशि पोर्टल में फीड किए जाने के संबंध में कार्यदाई संस्थाओं के साथ समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सहायक श्रमायुक्त श्री आर०के गुप्ता ने बताया की निर्माणाधीन स्थलो/प्रोजेक्टों का निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से आनलाइन पंजीयन कराये जाने का प्रावधान है। सहायक श्रमायुक्त चित्रकूट द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत चित्रकूट को छोडकर और किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा अधिष्ठान पंजीयन कराये जाने की सूचना उनके कार्यालय में उपलब्ध नही करायी गयी है जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को उनके द्वारा कराये जा रहे प्रत्येक निर्माण कार्य का पंजीयन निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य रूप से कराकर सूचना श्रम विभाग को दिये जाने के निर्देश दिये गये है। कहा कि निर्माण स्थलों में नियोजित श्रमिकों का पंजीयन यूपीबीओसी बोर्ड के पोर्टल पर जनसुविधा केन्द्र/स्वयं के मोबाइल आदि के माध्यम से आनलाइन कराये जाने का प्राविधान है। इस योजना से संबंधित कार्यदाई संस्थाओं के स्थलों पर जो घटनाएं होती है उस कार्यदाई संस्था को भी बचत रहेगा।
कहा कि कार्यदायी संस्थाओं द्वारा पंजीकृत निर्माण स्थल / अधिष्ठान की कुल निर्माण लागत के सापेक्ष एक प्रतिशत की धनराशि लेबर सेस के रूप में इंडियन बैंक कर्वी में मौजूद बोर्ड के उपकर खाता संख्या 50151688456 आईएफएससी कोड IDIB000S608 में जमा कराया जाना तथा सम्बन्धित विवरण यूपीबीओसी बोर्ड के सेस पोर्टल में उनको आवंटित आई०डी० में दर्ज कर एक प्रति कार्यालय सहायक श्रमायुक्त चित्रकूट को प्रेषित किया जाना है। सहायक श्रमायुक्त चित्रकूट द्वारा अवगत कराया गया है कि जिला पंचायत चित्रकूट को छोडकर और किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा सेस पोर्टल में उपकर जमा कराये जाने से सम्बन्धित सूचना फीड नही की गयी है। लेबर सेस को उपरोक्त उपकर खाते में ही जमा कराया जाना है। इस खाते के अतिरिक्त अन्य किसी बैंक में खाते में / अन्य जनपद में जमा करायी गयी धनराशि जनपद चित्रकूट से सम्बन्धित निर्माण कार्यों के सापेक्ष लेबर सेस के रूप में मान्य नही होगी। 
उन्होंने बताया कि जिन विभागों द्वारा उक्त उपकर खाते के अतिरिक्त अन्य बैंक में खाते में/अन्य जनपद में जमा करायी गयी हो तो उस धनराशि को श्रम विभाग के उक्त खाते में 15 दिन के अन्दर जमा करा दिये जाने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कराये जा रहे प्रत्येक निर्माण कार्य की कुल निर्माण लागत के सापेक्ष एक प्रतिशत उपकर की धनराशि को उपरोक्त खाते में अनिवार्य रूप से जमा कराकर विवरण को कार्यदायी संस्था को आवंटित आई०डी० में फीड़ कराकर सम्बन्धित सूचना श्रम विभाग को प्रेषित किय जाने के निर्देश दिये गये साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि लेबर सेस की धनराशि को लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित अद्यतन दरो के आधार पर ही कटौती कर उपरोक्त उपकर खाते में अनिवार्य रूप से जमा कराया जाये क्योंकि कम दरो के आधार पर उपकर की कटौती किया जाना राज्य सरकार के राजस्व की हानि मानी जाती है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अमृतपाल कौर, प्रभागीय बना अधिकारी श्री प्रत्यूष कटिहार ,सहायक श्रम आयुक्त श्री रतनलाल गुप्ता सहित कार्यवाही संस्था उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।