Skip to main content

DlightNews

*प्रतापगढ़*

*सन 2020- 21 में नियुक्त प्रशासक ने मान्धाता ब्लाक में जमकर मचायी लूट*

*प्रशासक और सेक्रेटरी ने मिलकर किया करोड़ों का बंदरबांट*

मान्धाता - मान्धाता ब्लाक में सन 2020-21 में 25 दिसबंर 2020 से 31 मई 2021 तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रशासक की नियुक्ति की गयी थी इस दौरान एडीओ पंचायत और सेक्रेटरी ने मान्धाता ब्लाक में विकास कार्य के नाम पर फर्जी खाका तैयार कर करोड़ों रुपए की बंदरबांट कर सरकारी खजाने को जमकर चूना लगाया है, प्रशासक कार्यकाल के दौरान मान्धाता ब्लाक के 101 ग्राम सभा में बगैर स्टीमेट , एमबी, वित्तीय स्वीकृति और टेंडर के विकास कार्य के नाम पर फर्जी खाका तैयार कर करोड़ों रुपए के घोटाले की चर्चा है, सूत्र बताते हैं कि प्रधानी चुनाव संपन्न होने के बाद भी सरकारी खजाने से भुगतान जारी रहा,प्रशासक कार्यकाल के दौरान करोड़ों रुपए के घोटाले की चर्चा के बाद हरकत में आए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को नोटीस भेजकर सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर सेक्रेटरी और एडीओ पंचायत से जवाब मांगा था घोटाला करने वाले मान्धाता ब्लाक के सेक्रेटरी और एडीओ पंचायत इतने शातिर निकले की उच्च अधिकारियों के जांच के आदेश को भी रद्दी में दबवा दिया, लेकिन मान्धाता ब्लाक में पी डी दयाराम यादव के चार्ज लेने के बाद लोगों को उम्मीद बढ गई है की प्रशासक कार्यकाल के दौरान हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी, पी डी दयाराम यादव के चार्ज लेने के बाद मान्धाता के भ्रष्ट अधिकारियों में हड़कंप मचा है और कभी भी उनके भ्रष्टाचार की फाइल खुल सकती है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।