Skip to main content

DlightNews

डि लाइट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी एन की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। 
जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प,रैन वाटर हार्वेस्टिंग,बाला पेंटिंग, लर्निंग लैब, सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र, सैम प्रबंधन, अनुपूरक पोषाहार वितरण, वजन मशीनों की उपलब्धता, वीएचएसएनडी सेशन, पोषण पुनर्वास केंद्र, वीएचएसएनडी सेशन के दौरान गुणात्मक सुधार हेतु सुझाव, पोषण वाटिका, हाड़ कुक्ड योजना, सैम मैंम बच्चों की स्थिति, अन्नप्राशन व गोद भराई,टीएचआर में पोषाहार की उपलब्धता आदि की विस्तृत समीक्षा की गई।
*जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास को निर्देश दिए कि गत माह पोषण पुनर्वास केंद्र में लक्ष्य के सापेक्ष कुपोषित बच्चों की भर्ती नहीं कराया गया है सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को चेतावनी दी जाए तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि आरबीएसके की टीम का वेतन रोकने की कार्यवाही सुनिश्चित करें*, उन्होंने कहा कि माह फरवरी 2025 में लक्ष्य के सापेक्ष पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे भर्ती नहीं कराया गया तो संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों का भी वेतन रोका जाएगा, *आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया जाए अगर आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाए जाए तो संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सहायिका, सुपरवाइजर तथा बाल विकास परियोजना अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कराई जाए*, उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास श्री पीडी विश्वकर्मा को निर्देश दिये कि किशोरियों व गर्भवती महिलाओं व बच्चों के मध्य जो पोषाहार का वितरण किया जाता है उसको सही तरीके से करवाया जाए कहीं से कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए खंड विकास अधिकारियों से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में जिनकी सूची कायाकल्प की दी गई है उसको पूर्ण कराया जाए,उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि समस्त सैम बच्चों की सूचना को पोषण ट्रैकर में जो प्रदर्शित है उनको ई- कवच पर फीडिंग सुनिश्चित कराए, जिलाधिकारी ने बाल विकास परियोजना अधिकारियों से कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर वजन मशीन आदि उपकरण नहीं है या खराब हो गए है उसकी सूचना जिला पंचायत राज अधिकारी को दें ताकि ग्राम स्वास्थ्य निधि के माध्यम से मशीनों का कृय कराया जा सके, उन्होंने कहा कि सैम मैम,एच आर पी, वैक्सीनेशन, पोषाहार वितरण आदि मुख्य बिन्दु है इसमें अधिक फोकस किया जाए, उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि जो एल्बेंडाजोल की गोलियां 10 फरवरी से खिलाई जानी है उसकी जानकारी किसी सुपरवाइजर को नहीं है कि कितने उम्र के बच्चों व वयस्क को कितना डोज खिलाया जाना है उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है, मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कहा कि समय से सभी जगह दवाएं अवश्य पहुंचाया जाए मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इसमें खंड विकास अधिकारियों को भी लगाया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी एनआरएलएम श्री ओमप्रकाश मिश्र, अग्रणी जिला प्रबंधक इंडियन बैंक श्री अनुराग शर्मा,अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एम के जतारिया सहित संबंधित अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों सहित सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...