Skip to main content

देवरिया से दिलीप कुमार की रिपोर्ट

सलेमपुर कोतवाली के कुछ दूरी पर बदमाशों ने ट्रक चालक को सलेमपुर ओबर ब्रिज से लूटा

देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली से कुछ ही दूरी ओवरब्रिज के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। बदमाश चालक के पास रखा 36 सौ रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। घायल चालक को उपचार के लिए सीएचसी पर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चालक मिर्जापुर चला गया। दिन भर पुलिस तहरीर का इंतजार करती रह गई।

मिर्जापुर जिले के शेरवां सजनी जमालपुर गांव निवासी हीरा ¨बद 30 पुत्र कल्लू ट्रक चालक है। बुधवार देर रात ट्रक लेकर वह सलेमपुर कोतवाली से महज कुछ दूरी पर ओबरब्रीज है सलेमपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा ही था इसी बीच बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। ट्रक के आगे बाइक खड़ी कर बदमाश केबिन में घुस गए और तलाशी लेने लगे। चालक हीरा ¨बद ने विरोध किया तो लुटेरों ने उसकी पिटाई कर दी और कैश लूटकर मौके से फरार हो गए। चालक ने लूट की कंट्रोल रूम को दी। ट्रक चालक को उपचार के लिए सीएचसी पर भेजा गया। उसने कर्मचारियों से लूट की जानकारी साझा की। वारदात के बाद सलेमपुर पुलिस पूरे मामले को दबाने में जुट गई। प्राथमिक उपचार के बाद ट्रक चालक चला गया। कोतवाली पुलिस लूट की तहरीर का इंतजार करती रह गई। यूपी 100 को सूचना होने के बाद भी कोतवाल ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं दी। इस बात को लेकर महकमे में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। पुलिस अधीक्षक एन.कोलांची ने कहा कि घटना के बारे में पड़ताल की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।