Skip to main content

बिहार कटिहार से पप्पू पोदार की रिपोर्ट

बलरामपुर कटिहार बलरामपुर प्रखंड के महिशाल पंचायत के अंतर्गत कौवाटोली में राजवंशी (सूर्यापूरी)भाषा सेवा परिषद द्वारा विश्व मातृभाषा दिवस समारोह का आयोजन किया गया ,जिसका उद्घाटन राजवंशी (सूर्यापूरी) का सेवा परिषद के अध्यक्ष बसंत कुमार दास सचिव व भाजयुमो  नेता जगन्नाथ दास बिहारी चंद्र दास ने संयुक्त रूप से किया। समारोह को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बसंत कुमार दास ने कहा मां ,मातृभूमि एवं मातृभाषा के श्रेष्ठ बताया । उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हुए गर्व के साथ उसे बोलना चाहिए हम अपनी मातृभाषा को भूलते जा रहे हैं ऐसी स्थिति में हमारे देश में कई भाषाओं का ह्रास हो रहा है ।राजवंशी भाषा सेवा परिषद के सचिव व भाजयुमो नेता जगन्नाथ दास ने कहा राजवंशी सूर्यापुरी भाषा के इतिहास एवं वर्तमान स्थिति पर चर्चा की और उन्होंने कहा कि राजबंशी भाषा बिहार के अलावे बंगाल ,असम मेघालय ,त्रिपुरा ,में भी बोली जाती है, इसके अलावा विदेश नेपाल, भूटान, बांग्लादेश में भी बोली जाती है। यह राजवंशी भाषा अंतर्राष्ट्रीय भाषा है ।इस भाषा में साहित्य सृजन का  कार्य  भी  चलता आ रहा हैं । पूर्व  सांसद निखिल कुमार चौधरी ने  अष्टम सूची में शामिल करने के लिए सरकार से मांग की थी, लेकिन सरकार की उदासीनता से राजवंशी  सूर्यापुरी   भाषा को उचित स्थान नहीं मिला है। कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों ने कहा कि पश्चिम  पाकिस्तान सरकार ने पूर्वी पाकिस्तान वर्तमान में बांग्लादेश पर बलपूर्वक उर्दू भाषा लादना आरंभ किया था ।फलस्वरूप उर्दू विरोधी बांग्लादेश के ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने विरोध करने पर 21 फरवरी 1952 को यूएनओ ने प्रत्येक भाषा को मातृभाषा  दर्जा दिया गयाl  इस मौके पर कालू चंद्र दास, सूरज कुमार दास,    तारा कुमार दास ,तपन कुमार दास दीपक कुमार दास ,जयश्री सिंह सहित ग्रामीणआदि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...