ऐतिहासिक विकास से विरोधी घबराए : सांसद विनोद सोनकर कुण्डा(प्रतापगढ़) कुण्डा बाबांगज में पिछले चार वर्षों से अधिक समय में हुए विकास से कुछ विरोधी दल के लोग घबराहट में है। अपना राजनीतिक जनाधार घटता देख उनके कार्यकर्ता बौखलाहट में विरोध कर रहे है। इससे कुछ होने वाला नही है। केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने कुण्डा बाबांगज में विकास की गंगा बहाई है। सांसद विनोद सोनकर द्वारा अभूतपूर्व विकास किया गया। कुण्डा हरनामगंज रेलवे स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाया गया। रेलवे लाइन का दोहरीकरण व विद्युतीकरण, मानिकपुर में गंगा गोमती व इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव, मानिकपुर व परियावां स्टेशन का विकास, कानपुर से प्रयागराज के लिए नई इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई गई। क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़को का चौड़ीकरण, प्रधानमंत्री सड़क योजना से 32 सड़क का निर्माण कराके गाँवो को सड़क से जोड़ा गया। लेहदरी में गंगा पुल से 2 किमी नई सड़क 23 करोड़ की लागत से बन रही है। जिससे अब पुल का सही प्रयोग होगा। करेंटी घाट पर 243 करोड़ की लागत का पुल व सड़क स्वीकृति कराई गई। कुण्डा , मानिकपुर, कालाकांकर पावरहाउस की क्षमता बढ़ाई गई। क्षेत्र के प्रमुख 5 बड़े मन्दिरों को संस्कृत मंत्रालय भारत सरकार से 4 करोड़ रुपये स्वीकृति कराया गया। 12 करोड़ की लागत से धार्मिक नगरी मानिकपुर में गंगा के किनारे स्नानघाट, हाईमास्ट व सौरऊर्जा लगाया गया। किसानों की सिंचाई की समस्या को ध्यान में रखते हुए सहावपुर, मऊदारा, ऊँचेगांव,पूरे किशुनी व जगापुर में सरकारी नलकूप की स्थापना के साथ सभी नहरों की सफाई कराई गई। कुण्डा में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए 5 लाख की लागत से अधिवक्ता कक्ष का निर्माण कराया गया व शौचालय का निर्माण कराया गया। कुण्डा में बाईपास बनवाया गया। जिससे अब कुण्डा जाम से मुक्त हुआ। कुण्डा व बाबागंज के सम्पूर्ण गांव में विद्युतीकरण कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास से 16000 आवास दिए गए। 9000 किसानों का कर्ज माफ हुआ। 46000 महिलाओं को मुफ्त में गैस सिलेंडर दिया गया। पेयजल हेतु 500 हैंडपंप लगाए गए। 1000 सोलर लाइट लगाई जा रही है। विद्यालय हेतु 50 लाख रुपए दिये गए। गांवों में एक करोड़ की लागत से कई सड़कों में इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है। कुण्डा चौराहे पर लाखो की लागत से हाईमास्ट लाईट लगी। अब चौराहा प्रकाश की रोशनी में नहा रहा है।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment