प्रतापगढ़ । सीएम योगी का दौरा आज । मेडिकल कॉलेज सहित 63 परियोजनाओं का सीएम करेंगे शिलान्यास व लोकार्पण । सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम । चप्पे चप्पे पर है सुरक्षा बलों की निगहबानी । राजकीय इण्टर कॉलेज के मैदान में होनी है सीएम की जनसभा । जनसभा के लिए बने पांडाल में 5 हज़ार से अधिक लोगों के बैठने के लिए की गई है व्यवस्था । मातहतों संग सुबह जीआईसी पहुँच कर डीएम मार्कण्डेय शाही ने लिया अन्तिम तैयारियों का जायज़ा ।
शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

Comments
Post a Comment