Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट


पलवल, 26 फरवरी। अतिरिक्त उपायुक्त एवं क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के सचिव (आरटीए) सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार कक्ष में जिला सडक़ सुरक्षा समिति व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के संबंध में बैठक आयोजित की गई, जिसमें सडक़ सुरक्षा के लिए लागू किए गए विभिन्न सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई।
          अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह ने कहा कि संबंधित विभाग बैठक में लिए गए निर्णयों से संबंधित कार्यवाही की रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें, ताकि जिला सडक़ सुरक्षा व सुरक्षित वाहन पॉलिसी में दी गई हिदायतों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सके। उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों को राष्टï्रीय राजमार्ग पर बनाए जाने वाले अंडरपास व ओवरब्रिज बारे नवीनतम प्रगति विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने भारतीय राष्टï्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राष्टï्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन एलिवेटिड पुल के साथ वाली दोनो ओर की सर्विस रोड को गड्ढïेमुक्त बनाकर तथा अवैध कटों को बंद करके सडक़ों को दुर्घटना मुक्त व ट्रैफिक जाम की किल्लत से निजात दिलाना सुनिश्चित करें।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत सभी स्कूल संचालक सेफ्टी चिन्ह व स्लोगन तथा नुक्कड़ नाटक द्वारा रोड सेफ्टी बारे बच्चों में जागरूकता उत्पन्न करें तथा सुरक्षा संबंधी सभी उपायों की अनुपालना करें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रैड लाईटों पर जेबरा क्रॉसिंग बनवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उप पुलिस अधीक्षक जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन नैन, जिला रैडक्रॉस सोसायटी के सचिव बिजेंद्र सौरोत, जिला उप शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, अल्पना मित्तल, पुलिस विभाग व नगर परिषद व पालिका सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी और विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।