Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

शिखर हत्याकांड पूर्व विधायक की और शिक्षा विभाग की अधिकारी मृदुला आनंद गिरफ्तार

बाराबंकी- शिखर हत्याकांड की मुख्यारोपित पचास हजार की इनामिया एडी बेसिक मृदुला आनंद आखिरकार पुलिस के हाथ लग गईं। क्राइम ब्रांच ने आरोपिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृदुला आनंद के पति पूर्व विधायक डॉ विजय कुमार पहले से जेल में हैं। इस प्रकरण में अब तीन इनामिया आरोपितों की गिरफ्तारी शेष है।
बहराइच जिले की कोतवाली नगर क्षेत्र निवासी शिखर श्रीवास्तव उर्फ राजा की 19 जनवरी 2015 में लखनऊ महानगर से अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या कर शव को आरोपितों ने शव बदोसराय थाना क्षेत्र में फेंक दिया था। इस प्रकरण में गोरखपुर की बांसगांव विधानसभा से बसपा विधायक रहे डॉ विजय कुमार और शिक्षा विभाग में अधिकारी उनकी पत्नी मृदुला आनंद सहित आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
हाईकोर्ट के अल्टीमेटम के बाद बदोसराय पुलिस ने एक फरवरी को पूर्व विधायक डॉ विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन गोंडा में तैनात रहीं एडी बेसिक मृदुला आनंद की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। उनकी गिरफ्तारी के लिए तत्कालीन विवेचक मनोज शर्मा ने मृदुला अानंद की चल संपत्ति कुर्क कराई, 50 हजार रुपये का पुरस्कार घाेषित कराया, लेकिन फरार आरोपिता पुलिस के हाथ नहीं लगी। आखिरकार क्राइम ब्रांच में तैनात वर्तमान विवेचक शिवा जी सिंह ने मृदुला आनंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि आरोपिता को न्यायालय में पेश करने की तैयारी हो रही है, जहां से उन्हें जेल भेजा जाएगा।
फरार हैं अभी तीन आरोपित
इस हत्याकांड में अभी तीन आरोपित फरार हैं। जिनमें अमित, संगम और रिंकू शामिल हैं। इन पर भी पुलिस ने दस-दस हजार का पुरस्कार घोषित कर रखा है। मुख्यारोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब इन आरोपितों की तलाश करेगी।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।