Skip to main content

Dk दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ dlight news channel

मुख्यमंत्री जी के आगमन के पूर्व जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक की
-----------------
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन के पूर्व अधिकारियों के साथ सई काम्प्लेक्स के सभागार में अधिकारियों एवं सुरक्षा ड्यूटी में तैनात किये गये अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आगमन के समय जिन अधिकारियों एवं सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगायी गयी है वह पूरी मुस्तैदी के साथ अपने निर्धारित तैनाती स्थल पर समय से उपस्थित रहेगें तथा ड्यूटी के समय अपना ड्यूटी कार्ड भी अनिवार्य रूप से रखेगें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया जायेगा तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुये लाभार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’, जनपद की प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह एवं ग्राम्य विकास विभाग के मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह, सांसद, विधायकगण भी उपस्थित रहेगें। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के शुभारम्भ के अवसर पर दीप प्रज्जवलन एवं मेडिकल कालेज के शिलान्यास आदि कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं के संचालन हेतु जिन मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गयी है वह आपस में समन्वय बनाकर निर्धारित समय के अनुसार उसे सम्पादित करायेगें।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रुधन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा एवं शिवाजी शुक्ल, उपजिलाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
--------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।