Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

कवि किशोर के पुत्र देवानंद बने नायब तहसीलदार

बाराबंकी :- राष्ट्रवादी विचारधारा के कवि और मंच संचालक राम किशोर तिवारी 'किशोर' के ज्येष्ठ पुत्र देवानंद तिवारी का चयन नायब तहसीलदार पद के लिए हुआ है। उन्होंने चौथे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। इस सफलता पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया।

¨नदूरा ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भंडार में तैनात देवानंद तिवारी मूलत: रामसनेहीघाट तहसील के डिग्सरी गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में नगर के लक्ष्मणपुरी कालोनी में रह रहे हैं। उनके पिता कवि होने के साथ ही डाक विभाग के लखनऊ सर्किल में सेक्शन आफीसर हैं। पत्नी मध्येश शिक्षिका और छोटे भाई शारदानंद प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे हैं। शाम करीब साढ़े सात बजे परिणाम का मैसेज मोबाइल पर आते ही देवानंद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनकी दादी चंद्रावती ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। मां प्रेमा देवी, पिता रामकिशोर तिवारी, भाई शारदानंद, बहन अनामिका सहित परिवारजन और इष्टमित्रों ने मिठाई बांटी। गोले भी दगाए। रामकिशोर तिवारी की प्रख्यात कवि के रूप में पहचान है। उन्होंने भी कभी पीसीएस की परीक्षा दी थी मगर उनके इस सपने को पुत्र देवानंद ने पूरा किया जिसकी खुशी उनके चेहरे पर स्पष्ट दिखाई दे रही थी। देवानंद गणित से एमएससी व बीएड हैं। उनकी ¨नदूरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खंडसरा में सहायक अध्यापक पद पर नौ अगस्त 2010 को तैनाती हुई। इसके बाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रमोशन हो गया।
देवानंद का कहना है कि उनकी इस सफलता के पीछे कठिन परिश्रम के साथ ही बुजुर्गों का आशीर्वाद अहम है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013-14 में परीक्षा दी। 2015 में इंटरव्यू तक पहुंचे। 2016 की परीक्षा में चयन हुआ है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर प्रयास करने से सफलता मिली हैं।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।