Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल, 28 फरवरी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा राजीव रंजन ने कहा कि आगामी लोकसभा आम चुनाव के लिए चुनाव आयोग की हिदायतों अनुसार सभी जिलों में मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनीटरिंग कमेटी गठित कर दी जाएं तथा उन्हें विज्ञापन व अन्य खर्चों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। पेड न्यूज व विज्ञापन के लिए सर्टिफिकेट देने के संबंध में यह कमेटी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी वीरवार को विडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों की एमसीएमसी कमेटी के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि एमसीएमसी के सदस्य प्रिंट मीडिया, रेडियो, टीवी, सिनेमा हॉल, केबल नेटवर्क व सोशल मीडिया और यूट्यूब पर प्रकाशित होने वाले विज्ञापन व पेड न्यूज की पूरी जांच करना सुनिश्चित करेंगे तथा इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट संबंधित रिटर्निंग अधिकारी व खर्च पर्यवेक्षक को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी उम्मीदवार के पक्ष में उसकी सहमति के बिना विज्ञापन, पंपलेट या पोस्टर जारी नहीं कर सकता, ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा- 171एच के तहत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...