Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल, 25 फरवरी। मूक बधिर कल्याण संघ पलवल के जगदीश डागर ने बताया कि अखिल भारतीय बधिर आर्ट एवं सांस्कृतिक समिति नई दिल्ली के तत्वावधान में असम बधिर संघ गुवाहटी द्वारा गुवाहटी में आयोजित किए गए अखिल भारतीय बधिर आर्ट एवं मिस्टर व मिस इंडिया प्रोग्राम में हरियाणा मूक-बधिर कल्याण संघ गुरुग्राम की अगुवाई में नरेश कुमार कोषाध्यक्ष व एग्जीक्यूटिव सदस्य हरिप्रसाद के साथ हरियाणा राज्य के छ: बधिर की सांस्कृतिक टीम भाग लेने के लिए गुवाहटी भेजी गई थी, जिसमें 3 लड़कियों ने भी भाग लिया। इस कार्यक्रम में हरियाणा राज्य के पलवल जिले के मोहित शर्मा मिस्टर बधिर इंडिया 2019 चुने गए तथा भिवानी की अनमोल कौशिक पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम और मेहंदी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को आगामी जुलाई 2019 में मास्को में होने वाली विश्व मिस्टर व मिस प्रतियोगिता में भेजने के लिए अखिल भारतीय बधिर कला व सांस्कृतिक समिति नई दिल्ली की ओर से चयन किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी 2018 में जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय मिस्टर बधिर इंडिया में रोहतक के मणि गुलाटी मिस्टर बधिर चुने गए थे और अक्टूबर 2018 में प्राग चक्सलोवाकिया में आयोजित मिस्टर यूनिवर्सल चुने गए। यह हरियाणा मूक बधिर कल्याण संघ गुरुग्राम व सर्व बधिर आर्ट व सांस्कृतिक समिति हरियाणा तथा हरियाणा राज्य के बधिरों के लिए बेहद गर्व की बात है कि हरियाणा राज्य के बधिर सदस्य नई-नई कीर्तिमान स्थापित करते जा रहे हैं।
मूक बधिर कल्याण संघ पलवल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर बधिर बच्चों को सम्मनित किया। उन्होंने कहा कि मूक बधिर कल्याण संघ पलवल जिले के बधिरों को समाज में एक मंच पर लाने व उनको उच्च स्थान दिलाने का भरसक प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में 19 जनवरी 2019 को भी संस्था की ओर से पलवल जिले के बधिर बच्चों को चित्रकला के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम बाल बधिर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मूक बधिर बच्चों द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने बारे हरियाणा मूक बधिर कल्याण संघ के प्रधान राजेंद्र सिंह, महासचिव धर्मराज सिंह, उपप्रधान प्रेम कुमार गुप्ता, मूक बधिर कल्याण संघ पलवल के अध्यक्ष राजीव कुमार दीमान व प्रधान नरवीर सिंह, उपप्रधान अजय कुमार शर्मा, महासचिव जगदीश, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार तथा अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।