Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार दुबे की रिपोर्ट

कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने राशन कार्ड वितरण का शुभारम्भ किया
------------------
शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जनपद हेतु उ0प्र0 राज्य कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा दिनांक 08 फरवरी 2019 को ग्रामीण क्षेत्र में कुल 70582 अन्त्योदय एवं 438198 पात्र गृहस्थी श्रेणी के राशन कार्ड प्रिन्ट करके उपलब्ध कराये गये जिनका वितरण कराये जाने हेतु कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग के द्वारा राशन कार्ड वितरण शुभारम्भ तुलसीसदन (हादीहाल) के सभागार किया गया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि इस राशन कार्ड से खाद्यान्न, चीनी, मिट्टी के तेल का वितरण बहुत सुलभता से होगा एवं जी0पी0एस0 के माध्यम से खाद्यान्न एवं अन्य सामग्रियों को कहीं भी अन्यत्र नही जा पायेगा और वितरण निश्चित रूप से होगा। शुभारम्भ अवसर पर जनपद के विभिन्न ग्रामसभाओं के 1000 पात्र परिवारों को पात्र गृहस्थी/अन्त्योदय कार्ड का वितरण किया गया। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्ड ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी की उपस्थिति में ग्रामसभा में ही वितरण कराया जायेगा। पात्र गृहस्थी राशनकार्ड का मूल्य रू0 10 तथा अन्त्योदय राशन कार्ड निःशुल्क कार्डधारकों को वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर सांसद जी के प्रतिनिधि दीपक मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि अशोक कुमार मिश्रा, मंत्री जी के मीडिया प्रभारी विनोद पाण्डेय, ग्राम प्रधान दहिलामऊ जीमल अहमद आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे तथा आपूर्ति विभाग के जिला पूर्ति अधिकारी सुनील, सम्बन्धित क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
----------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित l

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।