Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल, 28 फरवरी।
शिक्षा विभाग की सक्षम योजना के तहत आज घोषित किए गए परिणाम में जिला पलवल के तीन ब्लॉक पलवल, हसनपुर व होडल सक्षम ब्लॉक घोषित किए गए। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी के परियोजना निदेशक डा. राकेश गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से गत 12 फरवरी 2019 को सातवें चरण के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के बारे मे बताया कि प्रदेश में अब तक 94 खंड सक्षम श्रेणी में शािमल हो चुके हैं। इसके लिए संबंधित अधिकारी बधाई के पात्र हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन ने बताया कि उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा व विभाग की हिदायतों के अनुसार राजकीय स्कूलों के अध्यापकों व प्राध्यापकों ने बच्चों की शिक्षा के स्तर को सुधारने की दिशा में सराहनीय कार्य किया, जिसकी बदौलत आज घोषित किए गए परिणाम में जिला के तीन ब्लॉक सक्षम बन पाए। उन्होंने कहा कि जिला पलवल का हथीन ब्लाक बहुत कम अंतर से सक्षम श्रेणी में शामिल होने से वंचित रह गया, लेकिन यह नियर सक्षम ब्लाक की श्रेणी में शामिल हो गया है। इस मौके पर राकेश गुप्ता ने भी जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि प्रदेश के जो खंड सक्षम घोषित होने से वंचित रह गए हैं, उनके लिए अतिरिक्त मेहनत की जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी जिशान, उप जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल सुखबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मामराज रावत, ख्ंाड शिक्षा अधिकारी यशपाल गर्ग व खंड शिक्षा अधिकारी हसनपुर ज्ञान सिंह, केवल्य एजूकेशन फाउंडेशन से कुमारी सुची भी मौजूद थी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।