Skip to main content

भरतपुर से राघवेन्द्र परमार की रिपोर्ट

ब्यूरो चीफ राघवेंद्र परमार की रिपोर्ट


जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने मंगलवार सुबह जिले के थाना प्रभारी व अधिकारियों की बैठक लेते लचर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी जताई।
भरतपुर. जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने मंगलवार सुबह जिले के थाना प्रभारी व अधिकारियों की बैठक लेते लचर पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर खासी नाराजगी जताई। एसपी ने कहा कि जिले में खूटैंला व टटलूबाजों का राज है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए नदबई थाना प्रभारी की खिंचाई की और बोले नदबई इलाके से दो वाहन चोरी हो जाते हैं, थाने से केवल पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देकर इतिश्री कर ली जाती है। चोरी हुए वाहनों को तलाशने को तुरंत कोई प्रयास नहीं किया जाता है। न ही अधिकारियों को सूचना देते हैं।
एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी स्थानीय अधिकारियों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि शहर के बाजार में धड़ल्ले से बड़े वाहन घुस रहे हैं, यातायात कर्मी मौनमूक बने हुए हैं। शहर में जगह-जगह जाम लग रहा है, लेकिन इसमें कोई सुधार का प्रयास नहीं किया जा रहा है। एसपी जैदी ने कहा कि जिले में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन थाना प्रभारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारियों को अपनी कार्यशैली में सुधार करने और अपराध नियंत्रण पर फोकस रखने के निर्देश दिए। हाल में जिले में हुए पुलिस अधिकारियों के तबादले के बाए पुलिस अधीक्षक की यह पहली अपराध बैठक है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।