Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

जुगेन्दर सिहं(पलवल):- नोडल अधिकारी प्रशिक्षण (चुनाव) एवं जिला राजस्व अधिकारी पलवल नरेश जोवल ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव-2019 के दृष्टिïगत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार तथा उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा.मनीराम शर्मा के मार्गदर्शन में स्थानीय महात्मा गांधी सामुदायिक केन्द्र एवं पंचायत भवन, पलवल में बूथ लेवल पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण पोलिंग, ईवीएम का उपयोग और पूर्ण मतदान प्रक्रिया के संबंध में 20 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी प्रशिक्षण (चुनाव) ने बताया कि पलवल के उपमण्डल अधिकारी (ना.) जितेन्द्र कुमार, हथीन के उपमण्डल अधिकारी (ना.) वकील अहमद, होडल के उपमण्डल अधिकारी (ना.)वतसल वशिष्ठï एवं ईवीएम मास्टर ट्रेनरों क्रमश सुरेश, नरेन्द्र व धर्मवीर तथा अन्य अधिकारियों द्वारा बूथ लेवल पीठासीन एवं पोलिंग अधिकारियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण पोलिंग, इवीएम का उपयोग और पूर्ण मतदान प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इसी कड़ी में पंचायत भवन में पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ट्रेनिंग प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन कैसे जोड़ा जाता है। यह मशीन कैसे चालू होती है। मतदान करने के पश्चात वीवीपैट मशीन पर चुनाव चिंह, उसका नाम व सीरियल नंबर 7 सैकिंड तक दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि पोलिंग अधिकारियों को ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन आदि बारे प्रशिक्षुओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।