Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल, 27 फरवरी।
लोकसभा आमचुनाव को सुचारू रूप से संपन्न करने के दृष्टिïगत लघु सचिवालय में सभी असेंबली लेवल टे्रनर्स (एएलटी)की बैठक आयोजित की गई। बैठक में  84-पलवल के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) जितेन्द्र कुमार, 83-होडल के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) वत्सल वशिष्ठ, 82-हथीन के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.) वकील अहमद ने सभी एएलटी को दो मार्च से शुरू होने वाली ट्रेनिंग को सुचारू रूप से कराने संबंधी निर्देश दिए।
       उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में अवश्य भाग लें। अगर प्रशिक्षण के दौरान अनुपस्थिति पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।
         उन्होंने कहा कि इस बार ई.वी.एम. की दोनों यूनिट के साथ वीवीपैट मशीन भी रहेगी। ये तीनों चीजें चुनाव अथवा मतदान केंद्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसका संचालन व रख-रखाव बहुत जरूरी है, खासकर पोलिंग के समय। क्योंकि थोड़ी सी असावधानी के कारण  व प्रशिक्षण के अभाव में कई बार पीठासीन अधिकारी को दिक्कत का सामना करना पड़ जा सकता है। अत: सभी को चुनाव प्रक्रियाओं के  बारे में भलि-भांति जानकारी होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी प्रकार पोलिंग बूथ से संबंधित विभिन्न तरह के निर्धारित प्रोफार्मा होते हैं, जो चुनाव आयोग की तरफ से जारी किए जाते हैं, उनको भरकर सामान के साथ देना पड़ता है। अच्छा रहता है कि उन्हे भरने से पहले उनकी सही-सही जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसी तरह पीठासीन डायरी को भरने के लिए ट्रेनिंग में अच्छी तरह सभी बिन्दुओ को समझ लेना चाहिए।  इसके अतिरिक्त बूथ तैयार करने जैसी बातों का भी पता होना चाहिए। बैठक में नोडल अधिकारी ट्रेनिंग (चुनाव) एवं जिला राजस्व अधिकारी नरेश जोवल, जिला खेल  अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी अब्दुल रजाक, कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप तेवतिया, जिला सांख्यकीय अधिकारी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।