Skip to main content

पलवल से जुगेंदर सिंह की रिपोर्ट

जुगेन्दर सिहं (पलवल):- अतिरिक्त उपायुक्त सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को लघु सचिवालय पलवल स्थित सभागार में संबंधित विभागों की अंत्योदय सेवा केन्द्र एवं सरल केन्द्रों पर दी जा रही स्कीमों एवं सेवाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में पलवल के एस.डी.एम. जितेंद्र कुमार, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी डी.पी. कुलश्रेष्ठï, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी जिशान, जूनियर प्रोग्रामर प्रवीण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित अंत्योदय सरल पोर्टल के कार्य को निर्धारित की गई आरटीएस समयबद्धता रूप से पूर्ण करें। ताकि सरकार द्वारा ऑनलाइन की गई योजनाओं का लाभ नागरिकों को समय पर बिना किसी समस्या के पूर्ण रूप से मिल सके। उन्होंने कार्यशाला में सभी विभागों को अपनी सेवाएं ऑन लाईन देने के लिए निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त कोई भी विभाग अब मैनूयल प्रणाली नहीं अपनाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने कार्यालय में अंत्योदय सरल केन्द्रों पर ऑनलाईन सेवाओं का लाभ लेने बारे डिस्पले बोर्ड भी लगाने बारे। जनता को 37 विभागों की 485 स्कीमों एवं सेवाओं का लाभ समय पर देना सुनिश्चित करेंगें।

कार्यशाला में डिजीटल हरियाणा सैल चंडीगढ से आए हार्दिक राठौर ने प्रोजेक्टर पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संबधित विभागों के सभी अधिकारियों को अंत्योदय सरल योजना पोर्टल पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने कार्यशाला में सेवाओं एवं योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के अलावा अन्य नियमों के बारे में भी जानकारी दी गई।

हार्दिक राठौर ने अंत्योदय सरल पोर्टल पर टोकन व अन्य प्रक्रियाओं द के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अधिकारी विभाग के अंत्योदय सरल पोर्टल पर आमजन द्वारा सुविधा प्राप्त करने के लिए किए गए आवेदन को देख सकते हैं तथा अगर आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि है उसे दूर कैसे किया जा सकता है के बारे अवगत करवाया। हार्दिक राठौर ने यह भी बताया कि यदि कोई आवेदन गलती से किसी अन्य विभाग में चली जाती है तो वह विभाग उस आवेदन टिकट को संबंधित जिला एवं संबंधित विभाग के पास फॉरवर्ड कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।