Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल, 22 फरवरी। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को दो दिवसीय महा रोजगार मेला के उदघाटन अवसर पर कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। इसी के दृष्टिïगत आज से पलवल में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश में 12 मेगा रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार विभाग द्वारा वर्ष-2019 में प्राइवेट सैक्टरों में करीब 25 हजार बेरोजगार युवाओं को नौकरी उपलब्ध करवाने का लक्षय है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में हरियाणा सक्षम योजना के अंतर्गत दो दिवसीय महा रोजगार मेला का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री ने 10 दिव्यांग युवाओं को नौकरी के प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। इस अवसर पर उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा, डॉ भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय की प्रिंपिल श्रीमती सुशीला देवी, मण्डल रोजगार अधिकारी सुरेन्द्र मोर,जिला रोजगार अधिकारी फरीदाबाद श्रीमती सुनीता यादव व जिला रोजगार अधिकारी पलवल श्याम सुन्दर रावत तथा नव ज्योति ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट गुरुग्राम के गुरसरन खुराना मौजूद थे।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक रामरतन, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत,जिला परिषद के उपप्रधान संतराम बैसला,मार्किट कमेटी पलवल के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, हथीन मार्किट कमेटी के चेयरमैन लेखराज, पलवल निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला,जिला भाजपा महामंत्री पवन अग्रवाल,अविनाश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग एवं युवा मुख्य रूप से मौजूद थे।
उन्होंने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि इससे पूर्व प्रदेश के करनाल जिले में महा रोजगार मेला लगाया गया था जिसमें तीन हजार युवाओं को नौकरी प्रदान की गई थी। पलवल जिले में लगाया गया महा रोजगार मेला में  पलवल,फरीदाबाद व नूंह जिले के करीब तीन हजार युवाओं को नौकरी प्रदान की जाएगी। उन्होंने युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए महा रोजगार मेला का लाभ उठाने और नौकरी के अवसर प्राप्त करने की अपील की।
केन्द्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है।  भारत की 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। रोजगार विभाग द्वारा वर्ष-2019 में प्राइवेट क्षेत्रों में 25 हजार बेरोजगार युवाओं को 12 मेगा रोजगार मेलों के माध्यम से नौकरी लगवाने के लक्षय है। इसके लिए विभाग ने नव ज्योति ग्लोबल सॉल्यूशन प्राइवेट गुरुग्राम के साथ एम ओ यू किया है। इसी कड़ी में पलवल में रोजगार मेला लगाया गया है। इसमें लगभग 70 कंपनियां बेरोजगार युवाओं को मौके पर ही साक्षात लेकर चयन करेंगी। इसमें 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तथा आई.टी.आई. पास सक्षम युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार ने युवाओं के हाथों में हुनर प्रदान करने के लिए कौशल विभाग  बनाया है। विभाग के माध्यम से लाखों युवाओं के हाथों में हुनर देने का काम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं के हाथों में हुनर होगा तो रोजगार की कोई समस्या नहीं होगी।
हरियाणा सरकार ने युवाओं को दक्ष बनाने के लिए जिला पलवल के गांव दुधौला में श्री विश्वकर्मा स्किल डवलपमेंट यूनिवसिर्टी बनाई है। श्री विश्वकर्मा स्किल डवलपमेंट यूनिवसिर्टी में हर साल करीब 12 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर कुशल बनाया जाएगा। यूनिवसिर्टी के पलवल व गरूग्राम कैंपस में क्लास शुरू कर दी गई है। इस यूनिवसिर्टी का निर्माण कार्य पूरा होने पर लाखों युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होगें।
000

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।