Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा की रिपोर्ट

बाराबंकी : राष्ट्रीय राजमार्ग लखनऊ-अयोध्या हो या फिर सुलतानपुर मार्ग पर गड्ढे सुहाने सफर पर ब्रेक लगा रहे हैं। अयोध्या राजमार्ग पर अवैध कट, गड्ढे मौत को दावत दे रहे हैं तो सुलतानपुर हाईवे का अधूरा निर्माण व अतिक्रमण से यात्री जूझ रहे हैं। इन समस्याओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। प्रस्तुत है सड़क मार्ग पर आधारित खबर-:

अहमदपुर : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर कई अवैध बने हुए हैं। इन अवैध कट को बंद नहीं कराया जा सका है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। रामसनेहीघाट क्षेत्र के बड़ेला के पास दो, और यहां से दो किमी दूरी पर स्थित लालपुरवा, खेवली मार्ग के पास हाईवे पर अवैध कट बना है। जहां पर वाहनों के साथ ग्रामीणों का आवागमन होता है। स्कूल पढ़ने जाने वाले बच्चे भी इसी रास्ते से होकर गुजरते हैं। अवैध कट की जगहों पर कोई दिशा सूचक भी नहीं लगवाए गए हैं। हाईवे पेट्रो¨लग आफिसर कुलदीप ¨सह ने बताया कि हाईवे पर कई अवैध कट को बंद करवाया गया है। जहां पर अवैध कट बने हुए हैं, जल्द उसे बंद करवाया जाएगा।

निर्माणाधीन हाईवे पर अतिक्रमण बना मुसीबत

हैदरगढ़ : हैदरगढ़ कस्बा से गुजरने वाला लखनऊ-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक साइड मार्ग निर्माण पूरा हो जाने के पश्चात भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। दूसरी साइड सड़क व नाला निर्माण के कारण छोटे-छोटे वाहनों व राहगीरों की आवाजाही इसी मार्ग से रहती है। निर्माणाधीन मार्ग पर सब्जी, जूता-चप्पल, अनाज, गुड़, मेंथा पौध की आदि सैकड़ों दुकानों का अतिक्रमण हो जाने के कारण जाम की स्थिति बनी है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि निर्माणाधीन सड़क का कार्य पूर्ण हो जाने पर फुटपाथ वाले दुकानदार स्वत: हट जाएंगे।

मोड़ पर जानलेवा गड्ढा

रामसनेहीघाट : लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर ओवरब्रिज के नीचे मोड़ पर कई बड़े गड्ढे हो गए हैं।

Barabanki se Mohit Verma beuro chief ki report

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।