Skip to main content

Dk दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़ Dlight news channel sy

युवाओं के मन की बात का हुआ सीधा प्रसारण
-----------------
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ के नेतृत्व में प्रताप बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रतापगढ़ सिटी के प्रांगण में आयोजित युवाओं के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डा0 बृजभानु सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ ने किया और अपने सम्बोधन में भारत के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का युवाओं के बीच विचार रखते हुये युवाओं के आतंवाद, धर्म, शिक्षा, चिकित्सा और समाज कल्याण के क्षेत्र में युवाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों का तार्किक एवं प्रभावी ढंग से उत्तर देकर युवाओं को सन्तुष्ट करने का सफल प्रयास किया। कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि सन् 1951 से 2014 तक किसी भी राजनैतिक पार्टी ने इस प्रकार युवाओं से सीधा संवाद कर उनके मन की बात को देशहित में उपयोग करने की पहल नही की थी, यह कार्य सिफ गरीब वर्ग से नाता रखने वाले हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी जी ने ही अपने कार्यकाल में सम्भव करके दिखाया है, तमाम लाभप्रद योजनाओं को जनता के बीच जिसमें विशेषकर मुद्रा योजना, स्टैण्डअप योजना, कौशल विकास योजना विशेष कर युवाओं के लिये चलायी जा रही है।
इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, कार्यक्रम के आयोजक भाजयुमों जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किये। युवाओं के मन की बात मुख्यमंत्री के साथ कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भाजयुमों आनन्द सिंह शिल्पी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शीर्ष नेतृत्व की योजना अनुसार प्रवाशी के रूप में भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अखिल चतुर्वेदी, ए0वी0वी0पी0 जिला प्रमुख डा0 धर्मेर्न्द्र प्रताप सिंह, भाजयुमों जिला महामंत्री दुर्गेश ओझा, लोकेश गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो अरूण मौर्य, नितिन केसरवानी, ए0वी0वी0पी0 सहजिला प्रमुख अजीत सिंह, कोधाध्यक्ष मृदुल गुप्ता, जिला महामंत्री भाजपा अशोक मिश्रा, क्षेत्रीय मंत्री भाजपा पवन गौतम, नगर उपाध्यक्ष अंशु केसरवानी, अमितेश श्रीवास्त, डा0 उदय भानु सिंह, डा0 पंकज भान सिंह, डा0 राजीव सिंह, श्रद्धा श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, सीपी पाण्डेय, मनोज मिश्रा, भूपाल सिंह, आशीष कुमार मालवीय, सन्तोष कुमार सिंह, दिनेश शर्मा, संदीप कुमार मौर्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं युवाओं का जिला कार्यक्रम संयोजक अरूण मौर्य ने अपने उद्बोधन में धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
--------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।