Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

21 जनवरी से 22 फरवरी 2019 तक जिला के गांव-गांव में जाकर सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियों का किया बखान-सुरेंद्र बजाड़

पलवल, 22 फरवरी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से 21 जनवरी 2019 से 22 फरवरी 2019 तक जिला में विशेष प्रचार अभियान चलाया गया, जिसके तहत विभाग की क्षेत्रीय प्रचार अमला ने जिला के गांवों में जाकर सरकार की साढे चार साल की उपलब्धियों का वर्णन गीतों व भजनों के माध्यम से किया।

उन्होंने बताया कि वीरवार व शुक्रवार को विभाग की भजन मडलियों ने जिला के विभिन्न खंडों के राजकीय विद्यालयों और गांवों में जाकर उपस्थित स्कूली बच्चों, अध्यापकों, अभिभावकों व गांव के लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भजनों तथा गीतों के माध्यम से अवगत कराया। राजाराम भजन मंडली ने गांव बजादा पहाड़ी, भमरौला, नागल जाट, बहीन तथा तेजराम शर्मा भजन मंडली ने गांव रामपुर खोर, कुलेना, अमरपुर, जलहाका और विक्रम सिंह भजन मंडली ने गांव फुलवाड़ी, बहरौला, अटोंहा, सपेरा नगला, एवं शिब्बन सिंह भजन मंडली ने गांव माहौली, रामगढ, भैंडोली, डराना में भजनों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियो एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसी क्रम में विभाग की सूचीबद्घ सुंदर शर्मा भजन मंडली ने गांव बसंतगढ, धौलागढ, काशीपुर, रायपुर तथा हरीश भजन मंडली ने गांव जैवाबाद, भूड खेड़ली, मालासिंह फार्म, आयानगर में गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व परियोजनाओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से आह्वïान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

भजन मंडली ने अपने सदस्यों के साथ मिलकर स्कूली बच्चों, अध्यापकों, महिलाओं, बुर्जगों व युवाओं को विस्तार से शिक्षा, टीकाकरण, स्वच्छता, समरसता, कन्या भ्रुण हत्या पर रोक तथा जिला में किए जा रहे विकास कार्यो एवं उपलब्धियों को गीतों के माध्यम से बताया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लोगों के लिए चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में सभी को अवगत करवाया।

000

पलवल, 22 फरवरी। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव डा. कविता कांबोज ने बताया कि 09 मार्च 2019 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक लंबित केसों के निपटाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्टï्रीय लोक अदालत से पूर्व 02 मार्च को प्री-लोक अदालत का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें आपराधिक मामले, बैंक, बिजली, लेबर डिस्प्यूट केस, पानी, राजस्व सहित अन्य संबंधी मामलों के कसों का निपटारा किया जाएगा।

डा. कविता कांबोज ने बताया कि 09 मार्च 2019 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अंतर्गत पलवल, होडल व हथीन में स्थित अदालतों में विचाराधीन व अन्य ेेसभी तरह के केस निपटाए जाएंगे, जिसमें फौजदारी, चैक बाउंस, बैक ऋण वसूली, वाहन दुर्घटनाओं, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, विद्युत व पेयजल शुल्क संबंधी, राजस्व संबंधी तथा विभिन्न प्रकार के अन्य दीवानी केसों का निपटान किया जाएगा।

000



पलवल, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले की दो सडक़ों के सुदृढ़ीकरण के लिए 20 करोड़ 49 लाख 21 हजार राशि के टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने नाबार्ड के तहत इन सडक़ों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ीकरण के निर्…

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।