Skip to main content

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

शिकायतकर्ता के पति से लिया लिखित माफीनामा

बाराबंकी :- राज्य महिला आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को महिला उत्पीड़न संबंधित घटनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जिला कारागार व कस्तूरबा गांधी विद्यालय जहांगीराबाद का निरीक्षण भी किया।
लोक निर्माण डाक बंगले में महिला जनसुनवाई दिवस पर महिला उत्पीड़न व घरेलू ¨हसा संबंधित घटनाओं के प्रकरणों की जनसुनवाई की। कहा, पिछली सरकार ने महिलाओं की सुनवाई नहीं की। संबंधित विभागों के अधिकारियों के समय से उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। 181 द्वारा भी शिकायतकर्ताओं की जानी।
जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता संगीता त्रिपाठी ने पति नीरज त्रिपाठी द्वारा शराब सेवन और मारपीट की शिकायत की। संगीता ने बताया कि 12 वर्षो से प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला आयोग की सदस्य द्वारा पूरी शिकायत को गंभीरता से सुनने के पश्चात कड़े निर्देश देते हुए शिकायतकर्ता के पति से लिखित माफीनामा लिया। उन्होंने संगीता त्रिपाठी को आश्वस्त किया कि यदि कोई तकलीफ हो तो दूरभाष पर शिकायत करें। कहा, 24 घंटे में किसी भी समय शिकायत सुनने के लिए तत्पर हूं। उन्होंने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाया कि दोबारा ऐसी किसी भी प्रकार की प्रताड़ना की शिकायत आने पर जेल की सजा भी हो सकती है। शिकायतकर्ता ने शिकायत की कि चार बच्चे होने के बावजूद दूसरी शादी करने जा रहा है, पारिवारिक खर्चे के लिए दो हजार रुपये ही पति द्वारा दिया जाता है। उन्होंने शिकायतकर्ता के पति को दूरभाष पर फटकार लगाई।
महिला बंदियों से मिली सदस्य : राज्य महिला आयोग सदस्य ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जहांगीराबाद का निरीक्षण किया। यहां कक्षा सात की छात्राओं से संस्कृत, ¨हदी विषयों की कापी मंगवाई। 2018 से चेक न होने पर प्रधानाध्यापिका को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद जिला कारागार में महिला बंदियों की स्थिति की जानकारी ली।

बाराबंकी से मोहित वर्मा ब्यूरो चीफ की खाश रिपोर्ट

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।