Skip to main content

पलवल से जुगेंद्र सिंह की रिपोर्ट

पलवल,26 फरवरी। आगामी लोक सभा आम चुनाव-2019 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के दृष्टिïगत हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार मंगलवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. मनीराम शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिले के प्रिंटिंग प्रैस मालिकों एवं प्रबंधकों तथा चुनाव से जुड़े संबंधित नोडल अधिकारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी (स्वीप), उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश आशिमा सांगवान, 84-पलवल के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना.) जितेन्द्र कुमार, 83-होडल  के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना.)  वत्सल्य वशिष्ठï, 82-हथीन के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी (ना.) वकील अहमद, नोडल अधिकारी (आबकरी) कम उप आबकारी एवं काराधान आयुक्त (आबकारी ) श्रीमती गीतांजलि मोर, नोडल अधिकारी (बिक्री कर)चुनाव खर्च कम आबकारी एवं कराधान आयुक्त (बिक्री कर) धर्मबीर सिंह दहिया, जिला खाद्ïय आपूर्ति नियंत्रक रामअवतार, सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी बिजेन्द्र सौरोत व  तहसीलदार चुनाव जय किशन, सहायक कुलदीप सहित विभिन्न प्रिंटिंग प्रैस मालिक एवं प्रबंधक मौजूद थे।

बैठक में उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा ने जिला के सभी प्रिंटिंग प्रैस के मालिक एवं प्रबंधकों को आदर्श आचार सहिता व लोक सभा प्रत्याशियो द्वारा प्रिंट करवाई जाने वाली चुनाव प्रचार से जुडी पंपलेट्स, पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिग्ज, फ्लैक्स आदि सामग्री के प्रिंटिंग के संबंध में आवश्यक हिदायतें दी।

उन्होंने उपस्थित प्रिंटिंग प्रैस मालिकों एवं प्रबंधको को निर्देश दिए कि वे चुनाव से संबंधित सामग्री जैसे पंपलेट्स, पोस्टर्स, बैनर्स, होर्डिग्ज, फ्लैक्स आदि का प्रिंट करने से पूर्व सामग्री प्रिंट करवाने वाले पब्लिशर व ऐजेंट द्वारा स्वंय हस्ताक्षरित किया गया एक घोषणा-पत्र प्राप्त करना है, जोकि उसके ही जानकार दो लोगों से सत्यापित किया गया हो। प्रिंट की गई प्रत्येक सामग्री पर पब्लिशर व ऐजेंट के नाम व पता सहित प्रिंट करने वाली प्रिंटिंग प्रैस का नाम व पता होना अनिवार्य है। प्रिंट की गई सभी सामग्री का ब्यौरा खर्च सहित रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। प्रिंटिंग प्रैस प्रिंट की गई सामग्री, पब्लिशर व ऐजेंट से लिए गए घोषणा-पत्र की एक प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कार्यालय पलवल को अविलंब रिजनेबल टाईम में भिजवाना सुनिश्चित करें।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा जिला स्तर पर गठित की गई टीम किसी भी समय प्रिंटिंग प्रैस का निरीक्षण कर सकती है। इसलिए प्रत्येक प्रिंटिंग प्रैस मालिकों एवं प्रबंधकों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे चुनाव प्रक्रिया में अपना अहम योगदान देते हुए अपना कार्य पूरी निष्ठïा और ईमानदारी से करें। निर्वाचन आयोग के नियमों की उल्लंघना करने वाले प्रिंटिंग प्रैस मालिक एवं प्रबंधक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डा. मनीराम शर्मा ने यह भी बताया कि कोई भी प्रिंटिंग प्रैस किसी भी प्रकार की कोई गैर कानूनी सामग्री प्रिंट ना करे। निर्वाचन आयोग के नियमों की अवहेलना करने वाले प्रिंटिंग प्रैस मालिक एवं प्रबंधक को 6 माह का कारावास एवं जुर्माना तथा दोनो करने का प्रावधान है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।