Skip to main content

मधुबनी डाॅ0 निलेश रामचन्द्र देवरे, जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में शुक्रवार को जिले के सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंडों के क्वारंटाइन सेन्टर का भ्रमण किया गया गया। मो सज्जाद बिहार ब्यूरोसभी क्वारेंटाइन केन्द्र पर रह रहे लोगों को दी जानेवाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। तथा संबंधित क्वारंटाइन कैंप के प्रभारी को आवश्यक निदेश भी दिया गया। श्री अवधेश राम, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी के द्वारा बाबूबरही तथा राजनगर प्रखंड अंतर्गत दो क्वारंटाइन सेन्टर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके साथ संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थानाध्यक्ष उपस्थित थे। उन्होंने क्वारंटाइन कैंप की व्यवस्था एवं वहां रहने वाले लोगों को उपलब्ध करायी जा रही बुनियादी सुविधाओं यथा-डिग्निटी किट, भोजन, पेयजल, शौचालय आदि की जांच के साथ-साथ प्रखंड क्वारंटाइन कैंप में आवासित व्यक्तियों के स्क्लि मैट्रिक्स(कुशल/अकुशल सर्वे) की भी समीक्षा की गयी। इसी क्रम में श्री सुनील कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा खुटौना, श्री अवधेश आनंद, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जयनगर के द्वारा बासोपट्टी, श्रीमती रेणु कुमारी, लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर के द्वारा रहिका, मो0 राजिक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा लदनियां के माॅडल हाईस्कूल आदि का निरीक्षण किया गया। सभी वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने-अपने प्रखंड में क्वारंटाइन सेन्टर पर शारीरिक प्रशिक्षक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करते हुए नियमित योगाभ्यास कराने का निदेश दिया गया है। यह भी निदेश दिया गया कि जिन व्यक्तियों का 14 दिन क्वारंटाइन सेन्टर में हो गया है, उन्हें 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने हेतु भेजने की कारवाई करें।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।